उत्तर प्रदेशमिर्जापुर

नुकसान फसलों का आकलन कर किसानों को अविलम्ब मिले फसल बीमा का लाभ

  • भारतीय किसान यूनियन ने डीएम को सौंपा आठ सूत्रीय मांग पत्र

मीरजापुर। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष कंचन सिंह फौजी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने बुधवार को चुनार तहसील में डीएम को संबोधित आठ सूत्रीय मांग पत्र चुनार तहसीलदार नुपुर सिंह को सौंपा। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष ने बताया कि गत 26 दिसम्बर को डीएम की अध्यक्षता में भारतीय किसान यूनियन की बैठक हुई थी। उसके बाद अभी तक कोई निर्णय नहीं आ पाया है। अहरौरा में लगे अवैध टोल प्लाजा को अभिलंब हटाया जाए नहीं तो भारतीय किसान यूनियन धरना प्रदर्शन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। जनपद में हुए बेमौसम बारिश व तूफान से किसानों की रवि की फसल के नुकसान का आकलन कराकर किसानों को फसल बीमा का अविलम्ब लाभ दिलाया जाए। गर्मी के मौसम में आग लगी की घटनाओं को देखते हुए जनपद के सभी थानों पर अग्निशमन वाहन की व्यवस्था उपलब्ध कराया जाए, जिससे कहीं भी घटना होने पर फौरी तौर पर बचाव किया जा सके।

जनपद में दलहन, तिलहन और मोटे अनाज के खरीद के लिए क्रय केंद्र खोला जाए एवं गेहूं खरीद में जिन किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया है उनका सत्यापन सुचारू रूप से कराते हुए पारदर्शिता के साथ गेहूं खरीद कराई जाए। जमालपुर के गोरखपुर माफी चुनार में 26 मार्च को विद्युत शॉर्ट सर्किट से किसानों का लगभग 20 बीघे गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। राजस्व लेखपाल द्वारा सर्वे का कार्य हो गया है लेकिन किसानों को अभी तक मुआवजा नहीं दिया गया है। पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाया जाए।

वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर113 किलोमीटर में पहले से ही तीन टोलप्लाजा लगे हैं। वनस्थली महाविद्यालय अहरौरा के पास चौथा अस्थाई अवैध टोल प्लाजा लीकेज रोकने के लिए लगाया गया है, जो डीपीआर में नहीं है, (एनएच सात रोड पर प्रतापपुर में टोल प्लाजा लग जाने से लीकेज की समस्या समाप्त हो गई है।) अहरौरा में क्षेत्रीय लोगों द्वारा कई वर्षों से ब्लॉक मुख्यालय बनाने की मांग की जा रही है। जनभावनाओं व जन सुविधाओं को देखते हुए अहरौरा में ब्लॉक मुख्यालय की संस्तुति प्रदान कराने को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। चुनार तहसील अंतर्गत राजगढ़ ब्लाक के बैरमपुर ग्रामसभा में राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज के भवन का निर्माण लगभग 8-9 वर्ष पहले हो चुका है। अधूरे निर्माण कार्य को पूरा कराते हुए विद्यालय में शासन द्वारा पठन-पाठन का कार्य सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान प्रहलाद सिंह, सिद्धनाथ सिंह, अवधेश नारायण सिंह, स्वामीदयाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह, रामसिंगार सिंह, रामसूरत सिंह, राजेश कुमार सिंह, राजेंद्र कुमार, रामचंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button