उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

Dussehra 2025 : राजधानी लखनऊ समेत देशभर में धूमधाम से मनाई गई विजयादशमी, कहीं जलकर तो कहीं बारिश में गलकर गिरा रावण

लखनऊ/दिल्ली। राजधानी लखनऊ समेत देशभर में विजयादशमी का पर्व उल्लास और धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया। हल्की बारिश और मौसम की चुनौतियों के बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ और रावण दहन कार्यक्रमों में भारी भीड़ जुटी। शिमला, पटना, मैसुरु से लेकर दिल्ली और लखनऊ तक दशहरा पर्व बड़े की धूमधाम से मनाया गया। इस पर्व ने लोगों को अच्छाई की बुराई का संदेश दिया। वहीं, दिल्ली में खराब मौसम के कारण प्रधानमंत्री मोदी को अपना कार्यक्रम रद्द करना पड़ा।

लखनऊ में 109 जगहों पर हुआ रावण दहन

राजधानी लखनऊ में ऐशबाग रामलीला मैदान, जानकीपुरम, अलीगंज सेक्टर क्यू स्थित महाराणा प्रताप पार्क में व विकास नगर समेत करीब 109 स्थानों पर रावण दहन किया गया। जानकीपुरम में के बाद लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाए। इस दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

जाखू मंदिर में रावण दहन

शिमला के जाखू मंदिर परिसर में हर साल की तरह इस बार भी दशहरा उत्सव मनाया गया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद पुतला दहन स्थल पहुंचे. यहां नाभा रामलीला मंडली द्वारा राम रावण युद्ध का मंचन किया गया। इसके बाद सीएम ने रिमोट का बटन दबाकर रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया और दशहरा पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पर्व असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है।

पटना गांधी मैदान में उमड़ा जनसैलाब

पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में गुरुवार शाम बारिश के बीच रावण दहन हुआ। यहां 80 फीट का रावण, 75 फीट का मेघनाद और 70 फीट का कुंभकर्ण का पुतला तैयार किया गया था। इस मौके पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा समेत कई मंत्री और गणमान्य लोग मौजूद रहे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भगवान राम और लक्ष्मण के स्वरूप का तिलक व आरती करने के बाद बारी बारी से तीनों पुतलों का दहन किया। इसके बाद आतिशबाजी हुई और पूरा गांधी मैदान जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा।

लालकिला मैदान में बॉबी देओल ने किया रावण वध 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की प्रसिद्ध लव कुश रामलीला में इस बार बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल ने प्रतीकात्मक रूप से तीर मारकर रावण का वध किया और असत्य पर सत्य की विजय का संदेश दिया। इस ऐतिहासिक दृश्य को देखने के लिए लालकिला मैदान में लाखों दर्शक मौजूद रहे। इस अवसर पर अभिनेता निखिल द्विवेदी भी मंच पर उपस्थित थे। उन्होंने भी बॉबी देओल के साथ मिलकर रावण वध के इस आयोजन में हिस्सा लिया।

लव कुश रामलीला समिति के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कि बॉबी देओल धार्मिक प्रवृत्ति के इंसान हैं और समिति के निमंत्रण पर वह दिल्ली पहुंचे और इस भव्य आयोजन का हिस्सा बने। अर्जुन कुमार ने कहा कि इससे पहले भी कई बड़े फिल्मी सितारे लव कुश रामलीला का हिस्सा बन चुके हैं, जिनमें अजय देवगन, करीना कपूर, रोहित शेट्टी, अक्षय कुमार, साउथ सुपरस्टार प्रभास, जॉन अब्राहम और कई अन्य कलाकार शामिल हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी लिया हिस्सा

दिल्ली में श्री धार्मिक लीला समिति द्वारा आयोजित विजयादशमी उत्सव में रावण का पुतला जलाया गया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी मौजूद रहीं. लाल किले में आयोजित लव-कुश रामलीला में बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल ने रावण दहन किया।

बारिश की वजह से PM मोदी का कार्यक्रम हुआ रद्द

बारिश की वजह से दिल्ली में कई बड़े रावण दहन आयोजनों में बदलाव करना पड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आईपी एक्सटेंशन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होना था और सोनिया गांधी को लालकिला स्थित नव श्री धार्मिक रामलीला समिति के कार्यक्रम में शिरकत करनी थी। लेकिन खराब मौसम कारणों से दोनों नेताओं ने अपने कार्यक्रम रद्द कर दिए। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी अपना कार्यक्रम स्थगित कर दिया।

मैसुरु दशहरा में शामिल हुए सीएम सिद्धरमैया

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने मैसुरु दशहरा शोभायात्रा की शुरुआत ‘नंदी ध्वज’ की पूजा कर की। उन्होंने बताया कि यह उनका बतौर मुख्यमंत्री आठवां मैसुरु दशहरा है. उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से उन्हें लगातार यह अवसर मिला है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button