उत्तर प्रदेशलखनऊ

दिव्यांगों ने प्रेषित किया 1.25 कि.मी. लम्बा विशालतम बधाई पत्र

  • प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित हुआ समारोह
  • विश्व रिकॉर्ड में भी दर्ज होगी यह कोशिश
    बदलता मौसम और बारिश भी नहीं रोक सके दिव्यांग बच्चों के हौंसले

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर नेशनल एसोसिएशन फॉर ब्लाइंड के 400 नेत्रहीन बच्चों द्वारा 2 माह की कठिन परिश्रम के पश्चात् 1.25 कि.मी. विश्व का लम्बा विशालतम बधाई पत्र प्रधानमंत्री द्वारा किये गए 9 वर्षो के उनके सरानीह कार्यों को प्रेम पुष्प एवं मोती की माला के भांति एक बधाई पत्र में सजाया गया। इस मौके पर नेशनल एसोसिएशन फॉर ब्लाइंड के अध्यक्ष राजेश सिंह दयाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रति बच्चों का प्रेम और स्नेह ही है जो बच्चों ने उनके जन्मदिन के शुभ दिन पर दिव्यांग दृष्टिबाधित बच्चों द्वारा उनको बधाई एवं शुभकामना स्वरुप 1.25 कि.मी. विश्व का लम्बा विशालतम बधाई सन्देश पत्र समर्पित किया गया।

इस कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों द्वारा प्रधानमंत्री को समर्पित गीत की प्रस्तुति मनमोहक थी। बच्चों की प्रस्तुति ने सभी जनमानस को मंत्र मुग्ध कर दिया। बदलते मौसम और बारिश भी दिव्यांग बच्चों के हौंसलों को रोक नहीं पाई। यह पल इतिहास के स्वर्णिम अक्षरों में सुसज्जित एवं अंकित हो गया। यह श्रृंखला विश्व रिकॉर्ड में भी दर्ज की जाएगी।

इस शुभ कार्यक्रम का शुभारम्भ लखनऊ के गोमती नगर में स्थित दयाल चौराहे से आज सैकड़ों नेत्रहीन एवं दिव्यांग बच्चों द्वारा इस बधाई पत्र श्रृंखला का अनावरण हुआ। इस मौके पर सुभाष भल्ला संस्थापक अवार्ड ट्रस्ट काउन्सिल ऑफ़ इंडिया लखनऊ एवं दिव्यांग चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री एवं मुख्य अतिथि डालरभाई कोटेचा अध्यक्ष राष्ट्रीय सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक महासंघ (गुजरात) आदि उपस्थित रहे।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button