उत्तर प्रदेशमेरठ

उप मुख्यमंत्री ने मेरठ के राफन गांव में किया अमृत सरोवर का भूमि पूजन

मेरठ। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को मवाना ब्लॉक के ग्राम राफन में अमृत सरोवर का भूमि पूजन और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हर ग्राम सभा में योग दिवस कार्यक्रम आयोजित होगा। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को विकास खंड मवाना के ग्राम राफन में शहीद नरेन्द्र सिंह अमृत सरोवर का भूमि पूजन व शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि आजादी केअमृत महोत्सव पर प्रधानमंत्री द्वारा हर लोकसभा क्षेत्र में 75 अमृत सरोवर बनाने का निर्णय लिया है। उप्र में 80 लोकसभा क्षेत्रों में छह हजार अमृत सरोवर का निर्माण होना है। हर ग्राम सभा में 02 अमृत सरोवर का निर्माण करेंगे।

उप मुख्यमंत्री ने अमृत सरोवर की भूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इस अमृत सरोवर को बहुत ही आकर्षक ढंग से सजाया और संवारा जाए, जिससे यहां पर्यटक अधिक से अधिक संख्या में आएं। सरोवर से पर्यावरण संरक्षण, संवर्धन के साथ साथ श्रमिकों को रोजगार भी मिलेगा। उन्होंने ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, मेट, रोजगार सेवक और मजदूरों से वार्ता करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि यहां पर वृक्षारोपण के साथ-साथ अन्य अवस्थापना सुविधाएं विकसित की जायेगी तथा रखरखाव का भी इंतजाम किया जायेगा।

उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक ली। इस दौरान ग्राम प्रधानों व अमृत सरोवरों के निर्माण से जुड़े अधिकारियों से वर्चुअल संवाद किया। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं से गरीब कल्याण योजना से मिल रहे लाभ के बारे में जानकारी प्राप्त की। उप मुख्यमंत्री ने रविवार शाम को एसजीएम गार्डन में आयोजित समारोह में कहा कि आज का दिन महान शासक छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक के उत्सव के तौर पर देखा जाता है। जिन्होंने मुगल और अन्य कई साम्राज्यों को चुनौती देते हुए एक हिंदू राज्य अस्तित्व में लाये थे। हमें उनके शौर्य और बलिदान को याद करके इससे प्रेरणा ग्रहण करना चाहिए।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने विकास की योजनाओं से भ्रष्टाचार को खत्म करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं का पैसा सीधे लाभार्थी के खाते में जाता है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गंगा नगर स्थित जल शक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक के आवास पर पहुंच कर उनके परिजनों से भेंट की। इसके साथ मेरठ में कई स्थानों पर उप मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर सांसद राजेंद्र अग्रवाल, सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी, राज्य मंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर, दिनेश खटीक, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी सरोजिनी अग्रवाल, पूर्व विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, जिलाधिकारी दीपक मीणा, सीडीओ शशांक चौधरी, करुणेश नंदन गर्ग, नीरज त्यागी आदि उपस्थित रहे।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button