उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मेयर उम्मीदवार के चुनाव प्रचार का शंखनाद किया

  • ब्रजेश पाठक ने कहा, जीत को ऐतिहासिक बनाने के लिए जुट जाएं पार्टी कार्यकर्ता

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सोमवार को गाजियाबाद पहुंचे। यहां भारतीय जनता पार्टी की मेयर उम्मीदवार सुनीता दयाल के चुनाव प्रचार का शंखनाद किया। उपमुख्यमंत्री ने चुनाव प्रचार के लिए तैयार रथ को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।

ब्रजेश पाठक ने कहा कि गाजियाबाद देश की प्रमुख 10 शहरों की श्रेणी में आता है, यहां पर ट्रिपल इंजन सरकार ने बहुत काम किया है। उन्होंने कहा कि महापौर आशा शर्मा ने जो काम अधूरे छोड़े हैं उन्हें सुनीता दयाल पूरा करेंगी। उन्होंने कहा कि मैं वादा करता हूं कि गाजियाबाद की कोई डिमांड लखनऊ पहुंचती है तो वह खुद रुचि लेकर प्रभावी तरीके से उसका निस्तारण कराएंगे।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि गाजियाबाद में प्रसिद्ध उद्यमी, विचारक और पत्रकार रहते हैं। यहां से एक गंभीर विचार बनता है जो देश के निर्माण में अग्रणी होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह सुनीता दयाल की सफलता के लिए युद्ध स्तर पर सक्रिय हो जाए। जिला प्रभारी राज्य मंत्री असीम अरुण ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को आत्मसात करते हुए कार्यकर्ता पार्टी के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ऐसी पार्टी है जो आम कार्यकर्ताओं को सम्मान देते हैं। सुनीता दयाल इसका जीता जागता उदाहरण हैं।

इस अवसर पर मेयर उम्मीदवार सुनीता दयाल ने कहा कि सामान्य कार्यकर्ता को पार्टी ने जो सम्मान दिया है उसका आभार व्यक्त करती हैं। जनता की अपेक्षाओं पर वह पूरी तरह से खरा उरतने की कोशिश करेंगी। इससे पहले उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक राजनगर पहुंचे, यहां भाजपा उम्मीदवार सुनीता दयाल के समर्थन में एक सभा का आयोजन किया गया था। इसके बाद सुनीता दयाल नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट के लिए रवाना हो गई। इस दौरान राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, नगर विधायक अतुल गर्ग, मुरादनगर के विधायक अजीत पाल त्यागी, साहिबाबाद के विधायक सुनील शर्मा,एमएलसी दिनेश गोयल, पूर्व सांसद डॉक्टर रमेश चंद तोमर, अशोक मोगा, उद्यमी सुधीर कुमार अरोरा, अश्वनी शर्मा समेत तमाम भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button