उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगर

ग्रेटर नोएडा: ड्यूटी पर शराब पीकर आया कंपनी का PSO, साथी ने टोका तो मार दी गोली

राष्ट्रीय राजधानी से सटे ग्रेटर नोएडा के इकोटेक प्रथम में शनिवार की शाम एक निजी फर्म में तैनाती एक पीएसओ ने दूसरे को गोली मार दी. इस वारदात में घायल पीएसओ की थोड़ी देर में मौत हो गई. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पीएसओ के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.पुलिस के मुताबिक आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद से ही फरार है. ऐसे में उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग अलग दो टीमों का गठन किया गया है.

ईको टेक प्रथम कोतवाल सरिता मलिक के मुताबिक घटना शनिवार की शाम करीब चार बजे कॉफोर्ज कंपनी के अंदर की है. इस कंपनी में तैनात दो पीएसओ चांद और अर्ज कुमार के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि अर्ज ने चांद के ऊपर अपना लाइसेंसी पिस्टल तान दिया. साथियों को लगा कि यह मजाक है, लेकिन इतने में अर्ज ने ट्रिगर दबा दिया. गोली लगते ही चांद जमीन पर गिर कर तड़पने लगा और थोड़ी ही देर में उसकी मौत हो गई. वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद अर्ज मौका देखकर वहां से फरार हो गया. इधर, आनन फानन में साथी कर्मचारियों ने चांद को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी.

पुलिस ने कराया पंचनामा

कोतवाल सरिता मलिक के मुताबिक सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर उन्होंने शव का पंचनामा कराया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आज पोस्टमार्टम की कार्रवाई होगी. उधर, आरोपी पीएसओ अर्ज कुमार की गिरफ्तारी के लिए गठित पुलिस की दोनों टीमों ने ताबड़तोड़ दबिश शुरू कर दी है. हालांकि अभी तक आरोपी के बारे में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ड्यूटी के दौरान हुआ था विवाद

पुलिस ने बताया कि मृत पीएसओ चांद करीब 52 साल का है. साथी कर्मचारियों से पूछताछ में पता चला है कि घटना के वक्त वह ड्यूटी पर था. इतने में शराब के नशे में धुत दूसरा पीएचओ अर्ज कुमार भी आ गया और किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया. इसी दौरान अर्ज ने गुस्से में आकर पिस्टल निकाली और चांद को धमकाते हुए गोली चला दी.

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button