उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

सपा विधायक पर भड़के सीएम योगी, बोले-यहां भेजिए, इलाज कर देंगे!

Lucknow :  समाजवादी पार्टी के विधायक अबू सिम आजमी के ‘औरंगजेब’ की शान में कसीदे पढ़ने पर राजनीतिक तूफान खड़ा हो गया। महाराष्ट्र में हंगामा मचा है। राजद्रोह का मुकदमा और विधानसभा की सदस्यता खारिज करने की मांग जोर पकड़े है। डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे खुद कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं। इसी बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, औरंगजेब को आदर्श मानने वाले विधायक को यूपी भेज दीजिए। इलाज कर देंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को विधान परिषद को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेताओं के लिए औरंगजेब गर्व का विषय है-जिसने अपने पिता को कैद करके, बूंद-बूंद पानी के लिए तरसा दिया था। उन्होंने आजमी का नाम लिए बगैर कहा कि उस नेता को पार्टी से निकाल देना चाहिए। वरना उसे यहां बुलाइए। हम उसका इलाज कर देंगे। यूपी में ऐसे लोगो का ठीक से इलाज होता है। ये लोग महाकुंभ को कोसते हैं और औरंगजेब पर गर्व करते हैं।

अबू आसिम आजमी समाजवादी पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष हैं। हाल ही में उन्होंने औरंगजेब के शासनकाल की तुलना करते हुए उनकी तारीफ की थी। जिस पर विवाद मचने के बाद आजमी ने अपने बयान के लिए माफी मांग ली। हालांकि फिर भी आक्रोश थमा नहीं है। महाराष्ट्र में सत्तापक्ष और उसके सहयोगी दल आजमी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग पर अड़ गए हैं। उनके खिलाफ थाने में शिकायतें पहुंची हैं।  महाराष्ट्र में भाजपा नेता अतुल भटकलकर ने आजमी पर राजद्रोह का केस दर्ज करने और बजट सत्र के लिए उन्हें सस्पेंड करने की मांग उठाई है। शिवसेना के मंत्री गुलाबराव पाटिल ने भी आजमी के विरुद्ध कार्रवाई की आवाज उठाई है।

भारत सोने की चिड़िया था 
सपा विधायक और महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष अबू आजमी ने औरंगजेब के शासनकाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि उस वक्त भारत की सीमा अफगानिस्तान अज्ञैर बर्मा तक थी। अर्थव्यवस्था को लेकर दावा किया कि, सकल घरेलू उत्पाद 24 प्रतिशत हुआ करता था। औरंगजेब के दौर में ही भारत को सोने की चड़िया कहा जाता था। आजमी के इसी बयान को लेकर हंगामा बरपा है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button