अयोध्याउत्तर प्रदेश

बाढ़ पीड़ितों के लिए बढ़े समाजवादी पार्टी के हाथ, चौधरी शहरयार पहुँचे पीड़ितों के बीच

रुदौली/अयोध्या। क्षेत्र के घगरा बाढ़ प्रभावित सारयनासिर, मुझहना, अब्बूपुर, कैथी, माँझा, सल्लाहपुर, नूरगंज, सलेमपुर, महँगूपुरवा, मरौचा, संडरी, पससैया आदि गाँव में पहुँच कर समाजवादी पार्टी नेता एहसान मोहम्मद अली उर्फ़ चौधरी शहरयार ने प्रभावित पीड़ितों का हाल लिया व लंच पैकेट वितरित किए।

इस मौक़े पर उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी की सरकार होती तो बाढ़ पीड़ितों की ऐसी दशा ना होती।उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार को असम्वेदनशील बताया।ग्रामीण बेहाल हैं व दैनिय जीवन व्यतीत करने पर मजबूर हैं।

इस क्षेत्र में व्यवसाय के लिए ग्रामीण जानवरों पर निर्भर हैं व जानवरों को पर्याप्त चारे की व्यवस्था न होने के कारण भुखमरी के कगार पर हैं। तिरपाल की उपलब्धता होते हुए भी बांध पर रह रहे लोगों के लिए अभी तक तिरपाल वितरित नहीं किया गया है। इस अवसर पर ज़िला पंचायत सदस्य बलराम यादव, प्रधान मोहम्मद अहमद, सभासद इद्रीस, युवा नेता शुएब खां, परवेज़ अहमद आदि प्रमुख लोग उपस्तिथ थे।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button