उत्तर प्रदेशसम्भल

सपा विधायक के चाचा पर केस दर्ज, अखिलेश यादव के मंच से दिया था भड़काऊ भाषण

संभलः अखिलेश यादव की मौजूदगी में मंच से विवादित भाषण देने के मामले में बिलारी विधानसभा के सपा से विधायक फहीम के चाचा और सपा जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद उस्मान के खिलाफ बुधवार को आचार संहिता उल्लंघन में केस दर्ज किया है. दुर्दांत अपराधियों के नाम पर वोट मांगने का आरोप में उस्मान के खिलाफ मुरादाबाद जनपद के बिलारी थाने में दर्ज किया गया है.

बता दें कि 28 अप्रैल को संभल से सपा प्रत्याशी जियाउर्रहमान बर्क के समर्थन में सपा मुखिया अखिलेश यादव जनसभा की संबोधित करने पहुंचे थे. संभल लोकसभा में मुरादाबाद जनपद की विधानसभा बिलारी और कुंदरकी आती है. इसलिए यह जनसभा बिलारी में हो रही थी. अखिलेश की जनसभा के मंच से सपा विधायक के चाचा और सपा नेता मोहम्मद उस्मान ने विवादित बयान दिया था.

उन्होंने मंच से कहा था कि इस बार लोकसभा चुनाव में लखीमपुर खीरी में जो कार से किसान कुचले गए उनको सजा देने के लिए वोट करें. किसान हित और एमएसपी कानून बनवाने के लिए वोट करें. कॉरपोरेट के लिए काम करने वाली सरकार के खिलाफ और महिला पहलवानो को घसीटने वालों के खिलाफ लिए वोट करे. मणिपुर में जो घटना हुई और इस पर जिन्होंने चुप्पी रखी उनको चुप कराने के लिए वोट करे. मोहम्मद उस्मान ने आगे कहा कि शहाबुद्दीन, अतीक, अशरफ , मुख्तार को याद करते हुए मतदान करें, उनके साथ जो हुआ है उसे ध्यान में रखकर वोट करें. आजम खान के ऊपर जो जुल्म हुए हैं, उन को याद करके वोट करें. कबर पर मिट्टी डालने के लिए परमिशन की मांगने वाली सरकार को दफन करने के लिए वोट करें.

इस इस भड़काऊ बयानबाजी के आधार पर मोहम्मद उस्मान के खिलाफ धारा 171 ग और 295 A के तहत मुरादाबाद जनपद के बिलारी थाने में दर्ज मुकदमा किया गया है. हालांकि इस मामले में किसी पुलिस अधिकारी का अभी तक कोई पक्ष नहीं आया है. यह पूरी जानकारी एफआईआर कॉपी से ली गई है.

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button