उत्तर प्रदेशलखनऊ

लोकसभा चुनाव से पूर्व बढ़ता जा रहा बीजेपी का कुनबा!, अब इन सपा नेताओं ने थामा पार्टी का दामन!

लखनऊ। लोकसभा चुनाव से पूर्व बीजेपी का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं सपा को झटके दर झटके लग रहे हैं। आज बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, डिप्टी सीएम केशव मौर्य, महामंत्री अमरपाल मौर्य की उपस्थिति में विपक्ष के कई नेताओं ने भाजपा ज्वाइन कर ली।

जौनपुर में सपा को झटका लगा जहां कई बार के विधायक रहे ज्वाला प्रसाद यादव के बेटे सपा नेता विवेक यादव भाजपा में शामिल हो गए। वहीं बस्ती में भी सपा को झटका लगा, जहां नगर पालिका चेयरमैन नेहा वर्मा और उनके पति अंकुर राज वर्मा BJPमें शामिल हो गए।

वहीं इलाहाबाद विवि की पूर्व अध्यक्ष रिचा सिंह भी बीजेपी में शामिल हो गई हैं। इसी के साथ कर्मचारी नेता हरिकिशोर तिवारी भी BJPमें शामिल हुये हैं। वहीं पूर्व विधायक कालीचरण सोनकर ने भी BJP की सदस्यता ले ली है।

बस्ती से भी सपा के लिए आई बुरी खबर!

आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में बस्ती की नगर पालिका अध्यक्ष नेहा अंकुर वर्मा और उनके पति अंकुर वर्मा ने सैकड़ों समर्थकों समेत भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली।

अंकुर वर्मा का भाजपा में शामिल होना समाजवादी पार्टी के लिए बड़ा झटका सिद्ध होगा। बस्ती जिले में अंकुर का बड़ा जनाधार है। अंकुर करीब 20 वर्षों  से राजनीति में सक्रिय है। अंकुर कांग्रेस में रहते हुए राष्ट्रीय सचिव (युवा कांग्रेस), जिला अध्यक्ष आदि पदों पर रहे। उन्होंने वर्ष 2023 में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली थी।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button