उत्तर प्रदेशप्रयागराज

भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर मतदाताओं से करें सम्पर्क : भूपेन्द्र चौधरी

प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने बुधवार को कहा कि नगर निकाय चुनाव में पार्टी की जीत के लिए सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर मतदाताओं से सम्पर्क करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य की भाजपा सरकार प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। उत्तर प्रदेश देश में सर्वाेत्तम प्रदेश बनने की और अग्रसर है। ऐसे में हम सब कार्यकर्ताओं का दायित्व बनता है कि मोदी-योगी सरकार के रिपोर्ट के साथ सघन जनसम्पर्क अभियान चलाकर मतदाताओं से निकाय चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजय बनाने की अपील करें।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बुधवार को प्रयागराज में निकाय चुनाव को लेकर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा करते हुए विजय का मंत्र दिया। भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि भाजपा प्रत्याशियों की विजय से केन्द्र व प्रदेश सरकार के द्वारा नगर विकास के लिए दिया गया पैसा ईमानदारी से नगर विकास के कार्यों में खर्च होगा और मोदी-योगी सरकार द्वारा प्रारम्भ की गई आधुनिक नगरों के निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ती रहेगी। इसलिए नगरों के विकास के लिए भाजपा की विजय जरूरी है। उन्होंने कहा कि मतदान पूरा होने तक एक-एक कार्यकर्ता को परिश्रम के साथ जुटना है और नगर निकाय में कमल खिलाना है। बैठक को प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला ने भी संबोधित किया।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button