उत्तर प्रदेशमेरठ

भाजपा ने चुनाव की गरिमा को तार-तार किया: जयंत सिंह

मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत सिंह ने कहा कि भाजपा ने चुनाव की गरिमा को तार-तार कर दिया है। गठबंधन प्रत्याशियों को पीटा गया, लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी रही। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण का निमंत्रण मिलने पर भी वह उसमें नहीं जाते।

एमएलसी स्थानीय निकाय चुनाव में रालोद-सपा गठबंधन प्रत्याशी सुनील रोहटा के प्रचार के लिए रालोद मुखिया जयंत सिंह गुरुवार को मेरठ पहुंचे। कंकरखेड़ा में श्रद्धापुरी में खिर्वा रोड स्थित शगुन फार्म हाउस में पत्रकार वार्ता में जयंत सिंह ने भाजपा पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने कहाकि विधानसभा चुनावों में रालोद को 26 लाख वोट मिले। इतने वोट में तो कई राज्यों में सरकार बन जाती है। युवाओं और किसानों ने गठबंधन को जमकर वोट दिया। वह हार की समीक्षा करेंगे और उससे सबक लेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में जाने के सवाल पर जयंत सिंह ने कहा कि वह बिना निमंत्रण के कहीं नहीं जाते। अगर निमंत्रण मिलता तो भी वह नहीं जाते। चुनाव के दौरान किसान को गुंडा, मवाली, आतंकवादी कहा गया। वे ऐसी विचारधारा वालों से दूर ही रहते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गठबंधन प्रत्याशी सुनील रोहटा को जिताने का आह्वान किया।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button