उत्तर प्रदेशलखनऊ

भाजपा सरकार आने वाली पीढ़ी से शिक्षा का अधिकार छीनना चाहती है: अखिलेश यादव

लख्नऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार आने वाली पीढ़ी से शिक्षा का अधिकार छीनना चाहती है। इसलिए उसने जानबूझकर शिक्षा को महंगी करने की साजिश की है। गरीबों के सामने रोटी-रोजगार के अभाव के कारण बच्चों को पढ़ाना मुश्किल हो रहा है। पढ़ाई से वंचित बच्चों की संख्या लाखों में है। भाजपा सरकार की कारगुजारियों पर पर्दा पड़ा रहे, इसलिए उनके लिए शिक्षा का अंधकारमय होना जरूरी है।

यादव रविवार को समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय लखनऊ के डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में विभिन्न जिलों से आये नेताओं, कार्यकतार्ओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की शिक्षा विरोधी नीति के खिलाफ 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर समाजवादी पार्टी के विधायक, नेता और पदाधिकारी ऐसे गांवों में जाकर स्वतंत्रता दिवस मनाएंगे जहां स्कूलों को बंद किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में लगभग पांच हजार प्राइमरी स्कूलों को बंद करने का निर्णय है।

यादव ने कहा कि भाजपा का एजेंडा सामाजिक न्याय के विरुद्ध है। समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय के राज्य की स्थापना करने को संकल्पित है। जातीय जनगणना से सभी को समानुपातिक भागीदारी मिलनी है। भाजपा सरकार विपक्ष के बहुत दबाव के बाद इस पर आधे-अधूरे मन से राजी हुई है। भाजपा गरीब, पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों का उनके हक नहीं देना चाहती है। वह आरक्षण खत्म करने का षडयंत्र कर रही है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा विकास और बच्चों की शिक्षा की विरोधी इसलिए है क्योंकि लोग शिक्षित और जागरूक होंगे तो उसकी नाकारात्मक और पीडीए विरोधी रीति नीति से सभी लोग परिचित हो जाएंगे। भाजपा की नफरती और अलगाववादी सोच से सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपनी तिकड़म से चुनाव जीतती है। बिहार में चुनाव आयोग मतदाताओं की मनमानी छंटनी की तैयारी में है। वहां बहुत विरोध हो रहा है। कल उत्तर प्रदेश की बारी आएगी। इसलिए समाजवादी पार्टी के कार्यकतार्ओं को वोट बढ़ाने और अवांछित मतदाताओं के नाम हटवाने पर निगाह रखनी होगी। जनता समाजवादी पार्टी के साथ है।

यादव ने कहा कि भाजपा लूट मचा रही है। पूर्वांचल और बुन्देलखंड एक्सप्रेस-वे में घटिया सामग्री लगी है। जगह-जगह सड़कें धंसने लगी है। 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर उन्हें दुबारा मानक के अनुसार बनाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार के समय हुए विकास कार्यों की गुणवत्ता प्रमाणित है। भाजपा सरकार में एक भी ऐसा काम नहीं हुआ जो उल्लेखनीय हो। भाजपा सरकार में एक भी यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं बढ़ा। अभी जहां आम महोत्सव का आयोजन हुआ, वह अवध शिल्प ग्राम समाजवादी सरकार में बनाया गया था। भाजपा सरकार में जो भी निर्माण कार्य हुए उनकी गुणवत्ता पर उंगलिया उठती रही है। भाजपा असल में धोखा ही देती आई है।

इस अवसर पर राजेन्द्र चौधरी पूर्व कैबिनेट मंत्री, सांसद सनातन पाण्डेय, विधायक राहुल लोधी, पूर्व सांसद बालकुमार पटेल, अरविन्द कुमार सिंह और लल्लन यादव, काशीनाथ यादव, रामवृक्ष सिंह, वासुदेव यादव, पूर्व विधायकगण सहित प्रवक्ता अमीक जामेई, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी युवजन सभा विकास यादव आदि उपस्थित रहे।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button