आज़मगढ़उत्तर प्रदेश

सपा के गढ़ आजमगढ़ में भाजपा ने की सेंधमारी, दिनेश लाल यादव सांसद निर्वाचित

  • 8679 मतों के अंतर से सपा प्रत्याशी धर्मेन्द्र यादव को दी पटखनी
  • आजमगढ़ के 20 वें सांसद चुने गये दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’

आजमगढ़। समाजवादी पार्टी का अभेद्य दुर्ग कहे जाने वाले आजमगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने जबरदस्त सेंध लगाई है। भाजपा के दिनेश लाल यादव निरहुआ ने 8679 मतों के अंतर से आजमगढ़ संसदीय सीट जीत कर कमल खिलाने में कामयाब रहे हैं। दिनेश लाल यादव को दूसरी बार यह सफलता हासिल हुई है। दिनेश लाल यादव आजमगढ़ के 20 वें सांसद चुनें गये। इससे पहले दिनेश लाल यादव वर्ष 2019 के आम चुनाव में समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव से चुनाव हार गये थे।

राजनीतिक दलों की अपेक्षा के अनुरूप मतदाता जहां घर से नहीं निकल रहे, वहीं वोटों के बिखराव के कारण चुनाव पूरी तरह त्रिकोणीय रहा। बाजी किसके हाथ लगेगी, यह कह पाना मुश्किल था। जहां सपा के सामने गढ़ बचाने की चुनौती थी, तो वहीं बसपा अपना खोया हुआ वर्चश्व हासिल करने के लिए जूझ रही थी। वहीं बीजेपी सपा का किला ढहाने की जद्दोजहद में जुटी थी और आखिरकर भाजपा सपा के किले में मजबूत सेंधमारी कर दिया।

पोस्टल बैलेट के मतदान में समाजवादी पार्टी के प्रत्यशी धर्मेन्द्र यादव करीब एक हजार मतों से आगे निकले और समाजवादी पार्टी ने अच्छी शुरूआत की। इसी बीच सपा प्रत्याशी धर्मेन्द्र यादव स्ट्रांग रूम में जाते समय बैरियर पर सुरक्षाकर्मीयों ने रोका तो उनकी तीखी नोकझोंक भी हुई। इस दौरान सपा प्रत्याशी ने इवीएम मशीनों को बदले जाने का आरोप प्रशासन पर लगाया। दोपहर 12 बजे तक सपा प्रत्याशी धर्मेन्द्र यादव भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ से लीड लिये हुए थे, लेकिन दोपहर 12 बजे के बाद भाजपा के दिनेश लाल यादव निरहुआ ने सात हजार मतों से बढ़त बना ली।

भाजपा को 126292 मत, सपा के धर्मेंद्र यादव को 119252 मत व बसपा के शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली को 97354 मत मिले। वहीं थोड़ी देर में मतों का फासला घटा है। भाजपा 5864 मतों से आगे हुए। अगले चरण में भाजपा 6200 मतों से आगे। भाजपा के निरहुआ को 148992 मत और सपा के धर्मेंद्र यादव को 142792 मत मिले। इसके बाद अगले कुछ राउंड की मतगणना में भाजपा प्रत्यशी दिनेश लाल यादव की करीब 487 वोटो से आगे हुए तो लगा कि उनके हाथ से चुनाव निकल गया, लेकिन अगले ही राउंड की मतगणना में तेजी के साथ अपनी पकड़ मजबूत करते हुए दिनेश लाल यादव निरहुआ पहले 2346 और फिर 5000 हजार और सात हजार और 10065 मतों से आगे निकले तो फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। आखिरी राउंड की मतगणना के ठीक पहले भाजपा के दिनेश लाल यादव 10649 मतों से आगे थे। आखिरी राउंड में भाजपा के दिनेश लाल यादव ने आजमगढ़ सीट पर 8679 मतों से कमल खिलाने के साथ ही आजमगढ़ के 20 वें सांसद चुने गये।

चुनाव में जीत हासिल करने के बाद निरहुआ ने ट्वीट करते हुए कहा,’यह जनता की जीत है। आजमगढ़वासियों आपने कमाल कर दिया है। यह आपकी जीत है। उपचुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही जिस तरीके से आप सबने भाजपा को प्यार, समर्थन और आशीर्वाद दिया, यह उसकी जीत है। यह जीत आपके भरोसे और देवतुल्य कार्यकर्ताओं की मेहनत को समर्पित है।’

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button