उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

जातीय जनगणना कराने का बिहार सरकार का फैसला स्वागत योग्य: अखिलेश यादव

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि समाज की समस्याओं के समाधान का रास्ता सिर्फ समाजवादी विचारधारा दे सकती है। समाजवादी विचारधारा सबको बराबरी का हक और सम्मान देती है। भाजपा सरकार समाज में नफरत और भेदभाव बढ़ा रही है। भाजपा संविधान में दिए गए लोकतांत्रिक अधिकारों को छीन रही है। यह सरकार सामाजिक न्याय की दुश्मन और पिछड़ों, दलितों की विरोधी है। वह रविवार को जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

जनेश्वर मिश्र पार्क में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने केबाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सपा ने हमेशा जातीय जनगणना के पक्ष में रही है। भाजपा को भी जनगणना करानी चाहिए। बिहार सरकार जातीय जनगणना कराने का फैसला लेकर अच्छा कदम उठाया है।

लोकसभा चुनाव की रणनीति के सवाल पर उन्होंने कहा कि विपक्ष एकजुट हो रहा है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हो या तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर, ये सभी नेता विपक्षी ताकत को बढ़ाने में जुटे हैं। भाजपा सरकार के दिन पूरे हो गए हैं। वह सभी 80 सीटें हार सकती है। अब 388 दिन ही बचे हैं।

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को फिरोजाबाद के मेडिकल कॉलेज का हाल देखना चाहिए, जिसकी नींव उन्होंने खुद रखी थी। इसी तरह जनेश्वर मिश्र, रिवर फ्रंट आदि को भी भाजपा सरकार ने तहस नहस कर दिया है। भाजपा ऐसे कानून बना रही है जिससे पूरी सरकार प्राइवेट हाथों में चली जाए। इसी तरह से एक कानून ब्रिटेन में पास हुआ था। उसके बाद भारत में कारोबार करने वाली ईस्ट इंडिया कंपनी की सरकार बन गई थी।

भाजपा सरकार भी उसी रास्ते पर काम कर रही है। प्रदेश और देश की बिगड़ी स्थिति को समाजवादी विचारधारा ही सुधार सकती है। निवेश के सवाल पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा कह रही है कि 17 लाख करोड़ का निवेश आ रहा है। जब दूसरे प्रदेशों में भी इसी तरह से निवेशक सम्मेलन हो रहे हैं तो वहां से यहां निवेश कैसे आएगा?  भाजपा सरकार जनता को सिर्फ धोखा दे रही है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button