उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखीमपुर खीरी

गोला विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत, 34,298 वोटों से सपा को हराया

गोला विधानसभा उपचुनाव में हुए सीधे मुकाबले के बीच भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अमन गिरी ने समाजवादी पार्टी को चुनाव हरा दिया है। भाजपा के अमन गिरी ने सपा के विनय तिवारी को 34298 वोट से हराया है। जीत के बाद भाजपा के खेमे में जश्न का माहौल है। वहीं समाजवादी पार्टी कैंप में खामोशी छा गई है।

गोला उपचुनाव के लिए 3 नवंबर को हुए मतदान के बाद सभी की निगाहें नतीजों पर लगी हुई थी। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी का सीधा मुकाबला था। कांग्रेस और बसपा मैदान से बाहर हैं। इस वजह से मुकाबला न सिर्फ कड़ा हो चला था बल्कि इसमें दोनों दोनों की प्रतिष्ठा भी दांव पर लग गई थी। भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव में 40 स्टार प्रचारक उतारे तो समाजवादी पार्टी ने बेहद शांत तरीके से जनसंपर्क अभियान चलाया।

रविवार को 32 वें राउंड तक मतगणना में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अमन गिरी को 1,24,810 और समाजवादी पार्टी के विनय तिवारी को 90,512 वोट मिले। भाजपा ने या चुनाव 34298 वोट से जीत लिया है। इस चुनाव में भाजपा और सपा के अलावा पांच अन्य उम्मीदवार भी थे। जीत के बाद लखीमपुर से लेकर 2000 तक भारतीय जनता पार्टी के खेमे में जश्न का माहौल है। चुनाव जीतने के बाद भाजपा विधायक अमन गिरि ने अपनी जीत का श्रेय जनता व पार्टी को दिया और कहा कि उनके पिता के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button