अमेठीउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बर

विनियमित क्षेत्र अमेठी के निवासियों की बड़ी समस्या।

अमेठी में टैक्स तो विनियमित क्षेत्र के सभी नागरिक भरते हैं और जब बात सुविधा की आती है तो सुविधा टाउन एरिया की सीमा हो जाती है। यह दर्द विनियमित क्षेत्र के लोगों को लगातार बना हुआ है, घर बनाना हो तो शुल्क विनियमित क्षेत्र का और उसी घर का वैल्यूएशन करना हो हैसियत बनवानी हो तो कहेंगे कि यह तो ग्रामीण क्षेत्र है ग्रामीण क्षेत्र की दर से वैल्यूएशन होगी दोहरे मापदंड में पिस रही है अमेठी की जनता, तमाम लोग सत्ता में आए, तमाम पार्टियां सत्ता में आई लेकिन अमेठी नगर पंचायत की सीमा का विस्तार किसी ने करने का प्रयत्न नहीं किया….. अन्यथा इस कालखंड में कई नई नगर पंचायतें बनी और कई नगर पंचायतों का सीमा विस्तार हुआतमाम सशक्त नेताओं (नगर पंचायत विधानसभा लोकसभा के प्रत्याशी व चुने गए जनप्रतिनिधि राज्य और केन्द्र सरकार में मंत्री तक) के होने के बावजूद अमेठी नगर पंचायत का सीमा विस्तार ना होना यहां के आम नागरिकों के कष्ट का विषय बना हुआ है और यह जिम्मेदारों की बड़ी पोलिटिकल फेल्योर भी है। जीत किसी की भी हो जो जीतेगा वह अमेठी नगर पंचायत का चेयरमैन कहलाएगा लेकिन जितनी सीमा में नगर पंचायत अमेठी है इसके 5 गुना 6 गुना ज्यादा जनता अमेठी नगर में निवास करती है 15000 जनता टाउन एरिया के अंदर रहती है तो 50,000 टाउन एरिया के बाहर रहते हैं डिग्री कॉलेज अमेठी का अंतिम गेट यह पूर्वी सिरा उत्तरी को देखें पंजाब नेशनल बैंक का भवन अंतिम सिरा और मुंशीगंज रोड पर देखें तो चंदूल की आरा मशीन अंतिम सिरा देवीपाटन गौरीगंज रोड पर देवीपाटन अंतिम सिरा अरविंद सिंह का मकान और यही हालत दक्षिणी क्षेत्र की है एक तरफ कटरा तक।सीमा विस्तार से अमेठी को नई गति मिलती, यह तो भला हो आदरणीय सांसद स्मृति ईरानी जी का कि उन्होंने दो फैसले अमेठी के हित में ऐसे लिए एक रेलवे लाइन पर ककवा रोड का फ्लाईओवर और दूसरा बहुप्रतीक्षित 20 साल से प्रतीक्षा में पड़ा बाईपास अमेठी बाईपास आज अमेठी का विकास पथ बन गया है नागरिकों को आदरणीय सांसद जी से बहुत सारी अपेक्षाएं हैं आशा और विश्वास है कि यहां की जनता की आकांक्षाओं इच्छाओं पर सांसद जी का ध्यान जायेगा।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button