उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊसियासत-ए-यूपी

शपथ ग्रहण से पहले अखिलेश यादव ने भगवंत मान को दी बधाई, बोले- पंजाब में खूब लहलहाएगी तरक्की, भाईचारे और नये नजरिये की फसल

पूर्ण बहुमत के साथ पंजाब फतह करने वाली आम आदमी पार्टी के भगवंत मान बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने पंजाब के मनोनीत मुख्यमंत्री भगवंत मान को उनके शपथ ग्रहण समारोह से पहले बुधवार को बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में राज्य का विकास होगा. शहीद भगत सिंह नगर जिले में महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में मान के शपथ ग्रहण समारोह के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं. यादव ने ट्वीट किया, ‘‘पंजाब के नव निर्वाचित मुख्यमंत्री भगवंत मान जी को शपथ समारोह के लिए अनंत बधाई एवं शुभकामनाएं. आशा है कि उनके कुशल नेतृत्व में पंजाब में तरक्की, भाईचारे और नये नजरिये की फसल खूब लहलहाएगी.’’

शपथ ग्रहण के लिए चुना शहीद भगत सिंह का पैतृक गांव

पंजाब दिल्ली के बाद ऐसा दूसरा राज्य है जहां आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार बनेगी. भगवंत मान ने शपथ ग्रहण समारोह के लिए शहीद भगत सिंह नगर जिले में महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां को चुना था. इस शपथ ग्रहण समारोह में तीन लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है. उन्होंने समारोह में शामिल होने के लिए राज्य के लोगों को भी आमंत्रित किया था और कहा था कि राज्य के तीन करोड़ लोग भी उनके साथ शपथ लेंगे.

पंजाब रवाना हुए अरविंद केजरीवाल

इससे पहले दिन में दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पंजाब रवाना हो गए. केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘आज पंजाब के लिए बहुत बड़ा दिन है. नयी उम्मीद की इस सुनहरी सुबह में आज पूरा पंजाब एकत्र होकर एक खुशहाल पंजाब बनाने की शपथ लेगा. उस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए मैं भी शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां के लिए रवाना हो गया हूं.’’

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button