आज़मगढ़उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

उप्र में 2017 से पहले बिजली केवल रमजान में मिलती थी : अमित शाह

  • 2024 में सपा, बसपा, कांग्रेस, परिवारवाद व जातिवाद को लेकर आएंगे वोट मांगने
  • आजमगढ़ की धरोहर को सम्मान दिलाने के लिए संगीत महाविद्यालय की हुई स्थापना

आजमगढ़। जिले के नामदारपुर में आयोजित जनसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने चार हजार 600 करोड़ की परियोजनाओं का लोकापर्ण व शिलान्यास करने के बाद मंच से वर्ष 2024 का एलान किया। गृह मंत्री अमित शाह ने जनपद के पौराणिक स्थलों व स्वतंत्रता सेनानियों का नमन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि जिस आजमगढ़ को पूरे देश भर में आतंक के केन्द्र के रूप में जाना जाता था, उस आजमगढ़ की धरोहर को सम्मान देने के लिए हरिहरपुर घराने में संगीत महाविद्यालय की नीव रखने का काम हुआ है।

अमित शाह ने कहा कि जब मैं गुजरात का गृहमंत्री था तब अहमदाबाद में बम धमाके हुए थे। पुलिस बम धमाके के सूत्र ढूंढते-ढूंढते देश भर में आतंकियों की गिरफ्तरी कर रही थी, तब उसके सबसे बड़े सूत्रधार को आजमगढ़ से पकड़ा। आजमगढ़ की छवि हरिहरपुर घराने व पंडित छन्नू लाल के नाम से जानी जाती है। उस आजमगढ़ की छवि को धूमिल करने का काम सपा, बसपा की सरकारों ने किया था। आज खुशी की बात है कि उसी आजमगढ़ में संगीत महाविद्यालय खुलने जा रहा है। हरिहरपुर जिसके नाम में ही हरि और हर दोनों हों वह हमेशा संपूर्ण होता है।

गृह मंत्री ने कहा कि गायकी व कला की दृष्टि से तीनों विधाएं गायन, वादन व नृत्य आजमगढ़ का केन्द्र हुआ करता था। हरिहरपुर संगीत घराने के पदम विभूषण छन्नू लाल मिश्र, अंबिका मिश्र, डा मनोज कुमार मिश्र जो राष्ट्रीय व अन्तरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार हैं। उन्हें बहुत आनन्द आता कि उनके गांव में संगीत महाविद्यालय की नींव रखी गई है। संगीत को संभालना संस्कृति को प्राणवायु देना होता है। शाह ने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में केवल उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि भारत का गौरव पूरे विश्व में हरिहरपुर घराने के लोगों का ढंका बजेगा।

उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार के दिनों को याद करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि रात्रि निवास के दौरान बिजली नहीं मिलती थी। बिजली केवल रमजान के समय मिलती थी। आज भाजपा की सरकार ने पूरे उत्तर प्रदेश को बिजली युक्त कर विकास की नई शुरुआत की है। एक नींव हर घर नल योजना की भी डाली गई है। प्रधानमंत्री मोदी के मन की कल्पना है कि देश के हर घर को शुद्ध पीने का पानी नल से पहुंचे। आज आजमगढ़ में 1358 नल जल योजना की शुरुआत हुई जिसमें 4200 करोड़ खर्च होगें।

गृह मंत्री ने मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि देश में आज हर घर में एक सेकेंड में नल से जल पहुंचता है। 11 करोड़ 66 लाख घरों में नल से जल पहुचांने का काम किया गया है। उप्र फलोराइल से पीड़ित इलाकों में आज नल से शुद्ध पानी पीने की शुरुआत की गई है। इसके अलावा लगभग चार हजार 500 करोड़ की यहां पर योजनाओं का लोकापर्ण व शिलान्यास हुआ है।

गृह मंत्री ने कहा कि आज उप्र विकास की पहचान बना है। किसाना सम्मान निधि योजन, गैस सिलेंडर, शौचालय पहुंचा है। हर घर में बिजली पहुंची है। उत्तर प्रदेश को विकसित बनाने में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की डबल इंजन की सरकार ने ढेर सारा काम किया। आजमगढ़ को हमेशा कानून व व्यवस्था को लेकर चुनौतियों का सामना करना पड़ता था। आज आजमगढ़ को विकास का गढ़ बनाने का काम योगी सरकार ने किया है। उप्र के नोएडा की तर्ज पर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा आजमगढ़ में भी बन रहा है। इसके साथ ही लखनऊ, वाराणसी, कुशीनगर के साथ पांच अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों वाला राज्य उत्तर प्रदेश बना है।

प्रधानमंत्री की गति शक्ति योजना को भी यहां जमीन पर उतारा गया है। उसे लागू किया गया है। जिस उप्र में कभी कल्पना नहीं की जा सकती थी। उस उत्तर प्रदेश को दंगा मुक्त करने का काम भाजपा की योगी सरकार ने किया।

जब भाजपा वर्ष 2014 में केन्द्र की सत्ता में आई। उसके बाद हर चुनाव में आप भाजपा की झोली वोटों से भरी है। प्रधानमंत्री ने भी यूपी के विकास के दिल्ली के खजाने को खोल कर मन खोल कर उत्तर प्रदेश को दिया है। योजना उप्र से ही होकर देश में जाती है। उत्तर प्रदेश आज विकास के रास्ते पर चल पड़ा है।

गृह मंत्री ने भीड़ से सवाल किया कि सपा, बसपा, कांग्रेस ने देश व उत्तर प्रदेश का विकास कर सकती हैं। इस पर आवाज आई कि नहीं। सपा के मुखिया यहां से सांसद थे। कभी भी कोरोना में देखा ? टीका लगाने आए थे ? प्रधानमंत्री मोदी ने पूरे भारत में 220 करोड़ टीके लगाकर कोराेना से सुरक्षित किया। हर गरीब के घर में अनाज पहुंचाने काम किया। वर्ष 2024 में सपा, बसपा, कांग्रेस परिवारवाद व जातिवाद लेकर आएगी। लोगों को गुमराह करने का काम करेंगे। गृहमंत्री ने कहा कि दिनेश लाल यादव निरहुआ को जिताकर क्रांति का सृजन किया है। उन्होंने आह्वान किया कि वर्ष 2024 में फिर से उप्र की आजमगढ़ की जनता भाजपा को जिताकर पुनः नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएं।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button