उत्तर प्रदेशबड़ी खबरबदायूंलखनऊ

बदायूं: दो भाइयों की गला काटकर हत्या, गुस्साए लोगों ने खोखों में लगाई आग…आरोपी एनकाउंटर में ढेर

बदायूं। दो सगे भाइयों की उनके घर में चाकू और उस्तरा से गला काटकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने तीसरे भाई को मारने का प्रयास किया लेकिन वह किसी तरह भाग आया। हत्या करने के बाद आरोपी ने अपने चेहरे पर खून लगाया। पुलिस उसे गिरफ्तार करके ले गई। दूसरे समुदाय के व्यक्ति द्वारा हत्या करने की सूचना पर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। मंडी चौकी पर पेट्रोल डालकर प्रदर्शन किया। वहीं, पुलिस एनकाउंटर में आरोपी साजिद को ढेर कर दिया गया है।

वहीं, पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की हुई। दो खोखों में आग लगा दी। पथराव किया। आसपास तोड़फोड़ करने की कोशिश की लेकिन केंद्रीय पुलिस बल और पुलिस ने उन्हें रोक लिया। बवाल के दौरान डीएम मनोज कुमार, एसएसपी आलोक प्रियदर्शी पूरा समय घटनास्थल पर रहे। हत्या की वजह पता नहीं चल सकी है।

कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र की बाबा कॉलोनी नई बस्ती निवासी विनोद कुमार रुद्रपुर में रहकर ठेकेदारी करते हैं। उनकी पत्नी और तीन बेटे आयुष (10), आहन प्रताप (6) और पीयूष घर पर रहते हैं। मंगलवार देर शाम विनोद कुमार के घर के पास सड़क पार नाई की दुकान चलाने वाला जावेद उनके घर पहुंचा। छत पर गया। आयुष और आहन प्रताप की छुरे और उस्तरा से गला काटकर हत्या कर दी।

1

घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी वहीं खड़ा रहा। परिजनों ने दरवाजा बंद कर दिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार करके ले गई। आसपास रहने वाले लोगों को हत्या की सूचना मिली तो भीड़ जमा हो गई। गुस्साई भीड़ मंडी चौकी पहुंची। गाड़ियों पर पेट्रोल डालने की कोशिश की। पुलिस ने पेट्रोल छीन लिया।

2

लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन कोई मानने को तैयार नहीं था। भीड़ मंडी चौराहे से हटकर हत्यारोपी की दुकान पर पहुंची। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस से धक्का-मुक्की हुई। भीड़ वहां से चली गई। फिर मंडी चौराहा और आवास विकास के खोखों में आग लगा दी। परिजन घर से शव नहीं उठने दे रहे थे। केंद्रीय पुलिस बल पहुंचा। तब जाकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

एक व्यक्ति द्वारा दो बच्चों की उनके घर में घुसकर गला काटकर हत्या कर दी गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अभी हत्या के कारण की जानकारी नहीं हो सकी है। आक्रोशित भीड़ ने खोखों में आग लगाई थी। उन्हें समझा दिया गया है। स्थिति नियंत्रण में है– मनोज कुमार, डीएम।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button