आज़मगढ़उत्तर प्रदेश

आजमगढ : पूर्व विधायक रामदर्शन यादव भाजपा में हुए शामिल

  • भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने दिलाई सदस्यता
  • रामदर्शन यादव समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में रहे है शामिल

आजमगढ। आजमगढ़ में समाजवादी के पूर्व विधायक व प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव रामदर्शन यादव अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने मेंहनगर विधानसभा में आयोजित जनसभा में उनको पार्टी की सदस्यता दिलाई। बतातें चलें कि पूर्व विधायक रामदर्शन यादव समाजवादी पार्टी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक रहे हैं। वर्ष 1983 में रामदर्शन यादव मुबारकपुर विधानसभा से विधायक चुने गये थे। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने इनको टिकट न देकर इनके विरोधी अखिलेश यादव यादव को टिकट दे दिया। जिससे नाराज होकर उन्होंने सपा को छोड़ दिया और भाजपा के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे।

मुस्लिम बाहुल मुबारकपुर विधानसभा में रामदर्शन यादव की बदौलत भाजपा को रिकार्ड वोट मिले और कभी चार और पांंच नम्बर पर रहने वाली भाजपा दूसरे नम्बर पर पहुंच गयी। हालांकि इस चुनाव वे बसपा के प्रत्याशी शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली से मामूल वोटो से हार गये। यही कारण रहा कि समाजवादी पार्टी वर्ष 2012 की आंधी में रामदर्शन यादव के कारण आजमगढ़ जिले से क्लीनस्वीप नहीं कर पाई । इसी बीच वर्ष 2014 में जब लोकसभा चुनाव आया तो सपा सुप्रीमों मुलायम सिंह यादव ने आजमगढ़ लोकसभा से चुनाव लड़ने आये। इसी समय मुलायम सिंह यादव ने अपने पुरानी साथियों की खोज खबर लेनी शुरू किया तो रामदर्शन यादव से संपर्क साध कर उन्हें मना लिया।

रामदर्शन यादव का कहना है कि सपा सुप्रीमों ने उन्हेें एमएलसी बनाने का आश्वासन दिया था, जिसके बाद रामदर्शन यादव भाजपा का साथ छोड़ पुनः पुराने घर सपा में वापस आ गये। लेकिन मुलायम सिंह यादव ने रामदशर्न यादव को एमलसी नहीं बनाया । यही नहीं रामदर्शन यादव आजमगढ़ जिले के समाजवादी पार्टी में सबसे अधिक 18 वर्षो तक जिलाध्यक्ष के पद पर भी रहे। इस बीच वर्ष 2017 में समाजवादी पार्टी में चल रही उठापटक के बीच वे शिवपाल यादव की प्रसपा में शामिल हो गये।

वे पहले प्रसपा के जिलाध्यक्ष और बाद में प्रदेश सचिव बने। लेकिन उनका मोह अब इससे भी भंग हो गया और वे पुनः एक बार फिर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह की मौजूदगी में अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गये। रामदर्शन यादव की मुबारकपुर में पकड़ काफी मजबूत है। माना जा रहा है कि उनके भाजपा में शामिल होने के बाद मुबारकपुर विधानसभा में भाजपा की स्थिति मजबूत होने के साथ ही भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ को इसका फायदा मिलेगा।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button