उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

अपर्णा रजत एसपी कासगंज व कलानिधि नैथानी बने DIG झांसी, 11 जिलों के कप्तान बदले

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 11 जिलों के पुलिस कप्तानों समेत 16 आईपीएस के तबादले किए हैं. लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी के पद पर तैनात तेज तर्रार आईपीएस अधिकारी अपर्णा रजत कौशिक को कासगंज, एसपी एटीएस अभिषेक सिंह को मुजफ्फरनगर और संजीव सुमन को एसएसपी अलीगढ़ बनाया गया है. वहीं, कलानिधि नैथानी को झांसी परिक्षेत्र का डीआईजी बनाया गया है.

etv bharat

गुरुवार देर रात योगी सरकार ने 16 आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं. इसमें एसपी रेलवे देवरंजन वर्मा को एसपी बलिया, एसपी एटीएस अभिषेक सिंह को एसपी मुजफ्फरनगर, एसपी मुजफ्फरनगर संजीव सुमन को एसएसपी अलीगढ़, एसपी चित्रकूट वृंदा शुक्ला को एसपी बहराइच, एसपी बहराइच प्रशांत वर्मा को एसपी रेलवे बनाया गया है. इसी तरह डीसीपी लखनऊ अपर्णा रजत कौशिक एसपी कासगंज, एसपी सिद्धार्थनगर अभिषेक कुमार अग्रवाल रायबरेली, एसपी श्रावस्ती प्राची सिंह एसपी सिद्धार्थनगर और एसपी कासगंज सौरभ दीक्षित एसपी फिरोजाबाद बने हैं.

etv bharat

etv bharat

वहीं, एसपी रायबरेली आलोक प्रियदर्शी को एसपी बदायू, एसपी कानून व्यवस्था अरुण कुमार सिंह को एसपी चित्रकूट व एसपी स्थापना घनश्याम को एसपी श्रावस्ती बनाया गया है. सरकार ने हाल ही में प्रमोट हुए आईपीएस अफसरों को भी नई तैनाती दी है. इसमें आईजी कानपुर परिक्षेत्र प्रशांत कुमार सेकेंड को आईजी ईओडब्ल्यू, डीआईजी झांसी परिक्षेत्र जोगेंद्र कुमार को कानपुर परिक्षेत्र की तैनाती मिली है. डीआईजी वाराणसी परिक्षेत्र अखिलेश चौरसिया को भ्रष्टाचार निवारण संगठन भेजा गया है. एसएसपी अलीगढ़ कलानिधि नैथानी को झांसी परिक्षेत्र का डीआईजी बनाया गया है. एसपी बलिया एस आनंद को डीआईजी एसटीएफ और एसपी बदायू ओम प्रकाश सिंह को डीआईजी वाराणसी बनाया गया है. वहीं, फ़िरोज़ाबाद कप्तान रहे IPS आशीष तिवारी लंबी छुट्टी पर USA जा रहें हैं, इसलिए उनका नाम लिस्ट में नहीं है. 17 जनवरी को वह रवाना होंगे.

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button