अमेठीउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बर

नशामुक्त भारत यात्रा 26 जनवरी को पहुंचेगी अमेठी।

40 दिनों में 20 राज्यों में पहुंचेगी नशामुक्त भारत यात्रा।

26 जनवरी को काशियाना फाउंडेशन की नशामुक्त भारत यात्रा अयोध्या से अमेठी पहुंचेगी। बसन्त पंचमी के अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ अमेठी पर 12 बजे नशामुक्त भारत यात्रा का स्वागत किया जाएगा व युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जायेगा।

गायत्री परिवार के जिला युवा समन्वयक डॉo प्रवीण सिंह दीपक ने बताया कि काशियाना फाउंडेशन के संस्थापक युवा सुमित सिंह नशामुक्त भारत यात्रा पर पर निकले हैं। गायत्री परिवार का एक प्रमुख अभियान है व्यसन मुक्ति एवं कुरीति उन्मूलन। गायत्री परिवार अमेठी सुमित सिंह की इस नशामुक्त भारत यात्रा में उनके साथ है। देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉo चिन्मय पंड्या ने इस यात्रा हेतु अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

काशियाना फाउंडेशन के संस्थापक सुमीत सिंह के नेतृत्व में वाराणसी से दिनांक 24 जनवरी 2023 से 07 मार्च 2023, 40 दिन एवं 20 से अधिक राज्यों में काशियाना फाउंडेशन के तत्वाधान में नशामुक्त भारत यात्रा पहुंचेगी।
सुमित सिंह का मानना है कि भारत को विश्व गुरु बनाने से पहले नशा मुक्त बनाना सबसे आवश्यक है। ऐसा करके ही देश की सकारात्मक ऊर्जा को उचित दिशा में ले जाया जा सकता है।

फाउंडेशन के लक्ष्य को इंगित करते हुए सुमित सिंह के अनुसार, भारत का प्रत्येक युवा दुनिया की निगाह में एक ओपिनियन लीडर की भूमिका में रहे। भारत के युवाओं का मानसिक और सामाजिक चरित्र निर्माण दुनिया के लिए मिसाल बन सके। यह तभी संभव होगा जब हम नशे के विरुद्ध देश की जागरूकता को चरम पर ले जाने में कामयाब हो जायेंगे। यह यात्रा एक धर्मयज्ञ है, जिसमें समाज की हर पीढ़ी की सहभागिता सुनिश्चित करना बेहद जरूरी और सामयिक है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button