अमेठीउत्तर प्रदेशबड़ी खबर

CO के नाबालिग बेटे ने 22 वर्षीय नवयुवक को रौंदा अस्पताल हुई मौत

अमेठी: जब पिता भए पुलिस क्षेत्राधिकारी तब डर काहे का इसी कहावत को चरितार्थ करते हुए आज 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन सत्य अहिंसा और कानून का पाठ पढ़ाने वाले पुलिस क्षेत्राधिकारी के नाबालिग बेटे ने तेज रफ्तार अनियंत्रित कार से 22 वर्षीय युवक को रौंद दिया जिसके चलते युवक की मौत हो गई। जी हां यह पूरा मामला अमेठी जनपद के जामो थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पुरे तिवारी संभई निवासी शुभम तिवारी उम्र लगभग 22 वर्ष शाम लगभग 4:00 बजे के करीब जामो उसे अपने घर जा रहा था अभी वह हाईवे पर कल्याणपुर गांव के पास ही पहुंचा था तभी उसके मोबाइल पर किसी का फोन आ गया वह बाइक किनारे खड़ी कर बाइक पर बैठे बैठे ही फोन से बात करने लगा। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित स्विफ्ट कार ने रॉन्ग साइड जाकर शुभम को मारी जोरदार टक्कर। जिसके चलते शुभम वहीं गिर पड़ा और लहूलुहान हो गया।

मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तत्काल आनन-फानन में शुभम को इलाज के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर लेकर पहुंचे जहां पर इलाज के दौरान शुभम की मौत हो गई। जिस कारण शुभम को जोरदार टक्कर मारी वह स्विफ्ट कार सहारनपुर जिले के देवबंद में तैनात पुलिस क्षेत्राधिकारी रामकरन के नाम पर रजिस्टर्ड है और स्थानीय लोग बताते हैं कि घटना के समय सीओ साहब का नाबालिक पुत्र कार को चला रहा था। दुर्घटना होते ही कार चालक कार को छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी रामकरन अमेठी जनपद के जामो थाना क्षेत्र अंतर्गत भटपुरवा गांव के निवासी हैं।

सबसे बड़ी बात तो यह है कि देश दुनिया और आम जनता को कानून का पाठ पढ़ाने वाले ऐसे पुलिस क्षेत्राधिकारी क्या अपने बेटे और परिवार को कानून के दायरे में नहीं रख पाते हैं। सिर्फ दिखाने के लिए ही आम जनता को कानून का पाठ पढ़ाते हैं। लगभग 14–15 वर्षीय नाबालिग बेटे को घर वालों ने कैसे कार लेकर सड़क पर जाने की अनुमति दे दी? यदि घर परिवार वालों ने इस पर लगाम लगाई होती तो आज शुभम की जान ना जाती। ऐसे में निश्चित रूप से इस तरह का कृत्य करने वाले को कानून की कठोरतम सजा देनी चाहिए। जिससे इस तरह की पुनरावृत्ति ना हो सके।

मृतक के चाचा तेजभान तिवारी ने बताया कि अभी किसी भी तरह की कोई कार्यवाही नहीं की गई है मृतक का परिवार चाहता है कि उसे न्याय मिले और जिसने उसके घर के चिराग को बुझाया है उस को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पंचायत नामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुटी हुई है। इस पूरे प्रकरण में अमेठी के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर इलामारन जी ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में आया है किंतु अभी तक संबंधित थाने पर अथवा पुलिस को कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है जैसे ही तहरीर प्राप्त होगी मामला चाहे जिसका हो निश्चित रूप से कार्यवाही की जाएगी।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button