उत्तर प्रदेशमेरठ

महिला की लाश पीठ पर लेकर घूमता रहा शख्स, सीसीटीवी फुटेज में मिला हैरतअंगेज वीडियो

उत्तर प्रदेश के मेरठ में ऐसा मामला देखने को मिला है की लोगों के बीच हड़कंप मच गया है। अपराध की दुनिया में अपराधी पुलिस की मुस्तैदी के बाद भी लगातार अपने इरादों को अंजाम दे रहे है। मरेठ में 12 जनवरी की सुबह लोगों में तहलका मच गया जब सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकलने के दौरान उन्हें एक बोरा दिखाई दिया। इस बोरे की जांच पड़ताल करने पर इसके अंदर से अज्ञात महिला का शव बोरे में पड़ा मिला था। महिला का शव नग्न हालत में था। लोगों ने इस घटना की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस को सूचित किया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक मामला खरखौदा थाना क्षेत्र के जमुना नगर का है। यहां एक बोरा पड़ा मिला, जिसे खोलने पर स्थानीय लोगों को महिला की नग्न लाश दिखी। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की है। माना जा रहा है कि महिला की उम्र लगभग 30 वर्ष के आसपास है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए है। पुलिस महिला की पहचान भी पता करने की कोशिश में जुटी है।

सीसीटीवी फुटेज में मिला सबूत

जानकारी के मुताबिक पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में दिखा है कि एक व्यक्ति कंधे पर बोरा लटका कर गलियों में घूम रहा है। व्यक्ति लगातार बोरे को ठिकाने लगाने की जगह तलाशते हुए वीडियो में दिखा है। कई जगहों को तलाशने के बाद व्यक्ति ने जमुना नगर में गैस गौदाम के पास वाली गली में बोरा ठिकाने लगाया। शख्स बोरा रखकर चला गया। इस मामले की जांच में जुटी पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस मृतक महिला की पहचान करने की कोशिश में जुटी है। वहीं बोरा ठिकाने लगाने वाले शख्स को भी पकड़ने के लिए टीमें काम कर रही है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button