उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

अखिलेश का भूपेंद्र चौधरी पर पलटवार: जब भाजपाई भ्रष्टाचार और आपसी कलह से फुर्सत पा लेंगे, तभी संगठन की लेंगे सुध…

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के बयान पर समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने निशाना साधते हुए कहा कि जब भाजपाई ज़मीन-कब्ज़ा, भ्रष्टाचार और आपसी कलह से फ़ुर्सत पा लेंगे, तभी संगठन की सुध ले सकेंगे। अखिलेश का यह बयान एक दिन पूर्व मेरठ में श्री चौधरी द्वारा दिये गए बयान के परिपेक्ष्य में आया है, जिसमे उन्होंने कहा था “थाना चौकी छोड़कर संगठन को संभाले जिला अध्यक्ष।”

रविवार को सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए अखिलेश यादव कहा “इसके पीछे भाजपा के खात्मे के मूल कारण हैं: भाजपा की सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की नकारात्मक राजनीति।अकूत पैसे कमाने की महाभ्रष्ट सोच। किसान, मजदूर, युवा, महिला, नौकरी-कारोबार विरोधी नीतियाँ। भाजपाइयों के किसी के सगे नहीं होने के हर दिन बढ़ते उदाहरण। भाजपाइयों के हर स्तर व हर तरफ से भ्रष्ट-चारित्रिक पतन के आते समाचार व वीडियो।

भाजपा व उनके संगी-साथियों द्वारा संविधान व आरक्षण को पिछले दरवाज़े से ख़त्म करने की साजिश। भाजपा द्वारा अपने सहयोगी दलों का घोर अपमान, उपेक्षा व तिरस्कार। पीडीए के लिए भाजपाइयों के मन में कूट-कूटकर भरी दुर्भावना पीडीए समाज के उत्पीड़न-शोषण को बढ़ावा देने की वर्चस्ववादी सोच। सच तो ये है कि समाज में दरार डालते-डालते भाजपा ख़ुद ही दरारों से भर गयी है। भाजपा गई।”

गौरतलब है कि कि भाजपा इन दिनों पंचायत चुनाव को लेकर लगातार सक्रिय है। जगह जगह जाकर वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को बूस्ट कर रहे हैं। इसी क्रम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने जिलाध्यक्षों को संगठन पर ध्यान देने और सरकारी काम विधायकों के लिए छोड़ने का निर्देश दिया। उनका यह बयान तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button