उत्तर प्रदेशलखनऊ

भाजपा सरकार के एजेंडे में शिक्षा और नौकरी नहीं है: अखिलेश यादव

  • छात्रों पर लाठीचार्ज परिषद बनाम वाहिनी की लड़ाई है

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार के एजेंडे में शिक्षा और नौकरी नहीं है। अगर इस सरकार के एजेंडे में शिक्षा, नौकरी होती तो 27 हजार प्राथमिक स्कूल बंद नहीं करती। 69 हजार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियो को अभी तक आंदोलन नहीं करना पड़ता। भाजपा सरकार ने विश्वविद्यालयों, स्कूलों की स्थिति खराब कर दी है। विश्वविद्यालयों और संस्थाओं में एक ही विचारधारा और एकरंगी लोगों को बैठाकर बर्बाद कर दिया। निजी विश्वविद्यालय बदलाव कर नए-नए कोर्सेज ला रहे है। शिक्षा के क्षेत्र में नए प्रयोग कर बच्चों को पढ़ा रहें है। वहीं भाजपा सरकार ने सरकारी विश्वविद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता खराब कर दी। इस सरकार ने शिक्षा, शिक्षक और छात्रों सबका भविष्य बर्बाद कर दिया है।

शुक्रवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने संस्थाओं का बहुत नुकसान किया है। संस्थाओं को खत्म कर रही हैं। भाजपा इस्तेमाली पार्टी हैं। पहले इस्तेमाल करती है, फिर बर्बाद कर देती हैं। भाजपा किसी की सगी नहीं है। इस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है। इसके अब गिने-चुने दिन ही बचे हैं। छात्रों पर लाठीचार्ज परिषद बनाम वाहिनी की लड़ाई है। जो मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे हैं वे भाजपा के सदस्य नहीं रहें हैं। वे भाजपा के लोगों का भविष्य खराब करके उसे कुर्सी पर बैठे है। पिटाई को लेकर छात्र दु:खी होंगे। भाजपा सरकार में संस्थाएं और छात्रों का भविष्य बर्बाद कर रही है। भाजपा से जुड़े लोग संस्थाओं में फजीर्वाड़ा कर रहे है।

अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव आयोग को निष्पक्ष रहना चाहिए। चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है कि किसी व्यक्ति का वोट न छूटे और एक भी फर्जी वोट न बनने पाये। लेकिन भाजपा सरकार अधिकारी और चुनाव आयोग की तिगड़ी बन गयी है। आयोग भाजपा का जुगाड़ आयोग बन गया है। चुनावों में वोटों की डकैती हो रही है। समाजवादी पार्टी ने कई बार शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती। कुंदरकी, मिल्कीपुर समेत अन्य विधानसभा के उप चुनाव में भाजपा ने वोटों की डकैती की। 2022 के विधानसभा चुनाव में कुंदरकी में भाजपा को 36 फीसदी वोट मिले थे लेकिन उप चुनाव में उसने कुल पड़े वोटों का 77 फीसदी भाजपा ले लिया। यह डकैती नहीं तो और क्या है।

यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेताओं, कार्यकतार्ओं को बहुत सावधान रहना होगा। शिक्षक सभा के लोग समेत सभी फ्रंटल संगठन के लोगों की जिम्मेदारी है कि एक भी वोट वोटर लिस्ट से कटने न पाये। भाजपा की तिगड़ी से सावधान रहें। राजनीतिक लोगों का काम बढ़ गया है। अपना वोट बनवाना, फिर वोट बचाना, वोट पड़वाना और वोट गिनवाना सभी काम को लगकर करना है। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता तैयारी कर रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा जब से 2024 का लोकसभा चुनाव हारी है वह जानती है कि वह विधानसभा चुनाव ही हारेंगी। यूपी में सरकार नहीं बचेगी। जीएसटी को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार चुनाव को देखते हुए नया जीएसटी लायी है। भाजपा सरकार में महंगाई, भ्रष्टाचार, मुनाफाखोरी चरम पर है। यह मुनाफाखोरी कम नहीं होने वाली है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button