उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

भाजपा सरकार का आठ वर्ष बेमिसाल धोखा है: अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार ने 8 साल में उत्तर प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। आज उत्तर प्रदेश में हर तरफ सवाल ही सवाल है। बहन, बेटियां और महिलाएं सुरक्षित नहीं है। अन्याय, अत्याचार चरम पर है। भाजपा ने 8 साल में उत्तर प्रदेश को जंगल राज में तब्दील कर दिया है। हत्या, लूट, बलात्कार की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं।

यादव ने कहा कि भाजपा सरकार का आठ वर्ष बेमिसाल धोखा है। आठ वर्ष में भाजपा की सरकार में जनता को कुछ नहीं मिला। प्रदेश में जबर्दस्त भ्रष्टाचार है। लूट और अपराध की बाढ़ है। यूपी में अपराधियों का साम्राज्य हो गया है। अराजक, असमाजिक तत्वों ने लोगों का जीना हराम कर दिया है। बलात्कार और बच्चियों की हत्याओं से पूरा प्रदेश थर्रा रहा है। अयोध्या में महिला के साथ लखनऊ में लूट, बलात्कार और हत्या कर दी गयी। इस घटना से लोग दहशत में है।

उन्होंने कहा कि बहन बेटियां न तो राजधानी लखनऊ में सुरक्षित हैं और न प्रदेश के अन्य किसी जिलों में। अधिकारी और भाजपाई मिलकर उत्तर प्रदेश को लूट रहे हैं। भाजपाई जगह-जगह जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन पर दबाव डालकर गलत काम और अन्याय कर रहे हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि जनता बेहाल है, महंगाई, बेरोजगारी से हर वर्ग त्रस्त है। भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर भाजपा सरकार का जीरो टॉलरेंस का दावा बकवास है। अपराधी और दबंग गरीबों पर कहर ढा रहे हैं। किसी को न्याय नहीं मिल रहा है। उनके घर उजाड़ रहे हैं जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि गांव-गांव में पढ़ा लिखा नौजवान खाली घूम रहा है, उसके हाथ में काम नहीं है। नौकरी, रोजगार हर क्षेत्र में भेदभाव हो रहा है। उत्तर प्रदेश के इस हालात के लिए मुख्यमंत्री जी जिम्मेदारी से पल्ला नहीं झाड़ सकते हैं? भाजपा सरकार राज्य की जनता को बेबस न समझे, बस सही समय का इंतजार है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button