उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

अखिलेश ने 2027 चुनाव को लेकर भाजपा पर किया बड़ा हमला, कहा- चुनावों में धांधली की योजना बना रही सरकार

2027 चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाने का आह्वान करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने कार्यकर्ताओं को भाजपा की साजिशों के प्रति सावधान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र के विरुद्ध चुनावों में धांधली की योजना बनाने की रणनीति पर काम कर रही है। इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय, सतर्क और सावधान रहना होगा।

पार्टी मुख्यालय में सपा प्रमुख ने गुरुवार को आगरा, मथुरा और हाथरस के पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में आगरा, हाथरस एवं मथुरा के विकास के लिए तमाम योजनाएं शुरू की गई थीं, जो भाजपा सरकार में अब बर्बाद हो गई हैं। सपा का 2027 के चुनावों में इन तीनों जिलों का अलग घोषणा पत्र होगा, जिसमें नई विकास योजनाओं की घोषणा होगी।

उन्होंने कहा सपा का लक्ष्य सामाजिक न्याय के राज की स्थापना करना है। जातीय जनगणना से समाज के सभी वर्गों को उनकी संख्या के आधार पर हक और सम्मान मिल सकेगा। पीडीए पंचायतों से समाज में जागृति आई है और लोगों को उसकी ताकत का एहसास भी हुआ है।

अखिलेश यादव ने कहा कि मतदाता सूची में कोई गड़बड़ी न हो, इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। निगाह रखनी है कि अपने लोगों के वोट कटने न पाएं। उन्होंने कहा कि आगरा, मथुरा इंटरनेशनल सिटी है। भाजपा तो सिर्फ सत्ता का दुरुपयोग कर मथुरा की जनता को गुमराह कर रही है जबकि सच्चाई यह है कि मथुरा में विकास कार्य सपा सरकार में ही हुए थे।

बैठक में सांसद रामजी लाल सुमन, बाबू सिंह कुशवाहा, देवेश शाक्य समेत राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, सपा नेता संजय लाठर, रामऔतार सैनी, आरएस कुशवाहा आदि नेता मौजूद रहे।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button