उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरलखनऊसियासत-ए-यूपी

अखिलेश नहीं चाहते आजम जेल से बाहर आएं: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण का मतदान चल रहा है। इसी बीच राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा मुखिया पर बड़ा आरोप लगाया और कहा कि अखिलेश यादव खुद नहीं चाहते हैं कि आजम खां जेल से बाहर आएं। अगर आजम खां बाहर आ गए तो अखिलेश जी की कुर्सी खतरे में पड़ जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आज यहां पत्रकारों से बातचीत में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर बेहद गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव खुद नहीं चाहते हैं कि आजम खां जेल से बाहर आएं। अगर आजम खां बाहर आ गए तो अखिलेश जी की कुर्सी खतरे में पड़ जाएगी। आजम खां या अन्य लोगों के मामले न्यायालय से जुड़े हैं, इनका राज्य सरकार से कोई लेना-देना नहीं। जमानत देने का अधिकार न्यायालय का होता है।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां फर्जीवाड़ा के आरोप में एक वर्ष से अधिक समय से सीतापुर की जेल में बंद हैं। अखिलेश यादव खुद नहीं चाहते हैं कि आजम खां जेल से बाहर आएं। अगर आजम खां बाहर आ गए तो अखिलेश जी की कुर्सी खतरे में पड़ जाएगी। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अखिलेश जी के खानदान के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला है, क्या ये भाजपा की सरकार के समय हुआ था? 2013 में तो बीजेपी की सरकार भी नहीं थी। इनके खिलाफ और भी बहुत सारे मामले हैं, क्या ये भाजपा के कारण हुआ है?

योगी ने कहा कि नए भारत में विकास सबका होगा लेकिन तुष्टीकरण किसी का नहीं। सरकार सबका साथ, सबका विकास की भावना के साथ कार्य कर रही है। नया भारत संविधान के अनुरूप चलेगा, शरीयत के अनुरूप नहीं। मैं स्पष्टता से कह सकता हूं कि गजवा-ए-हिंद का सपना कयामत के दिन तक भी साकार नहीं होगा। हिजाब मामले पर योगी ने कहा कि भारत की व्यवस्था संविधान के अनुरूप चलनी चाहिए, हमारी व्यक्तिगत आस्था और पसंद-नापसंद हम देश और संस्थाओं पर लागू नहीं कर सकते हैं। क्या मैं यूपी में सभी कर्मचारियों या लोगों को बोल सकता हूं कि आप भी भगवा धारण करें? स्कूल में ड्रेस कोड लागू होना चाहिए।

उत्तर प्रदेश चुनाव में भाजपा की जीत के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रथम चरण के चुनाव के बाद स्थिति साफ होती जा रही है, मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि भाजपा उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएगी और इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने मीडिया से कहा कि प्रथम चरण के चुनाव के बाद स्थिति साफ होती जा रही है, मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि भाजपा यूपी में प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएगी और इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यहां पहले चरण के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से हुए हैं।

बंगाल में विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं पर बर्बर अत्याचार हो रहा था। वहां पर तो बूथ कैप्चर किए जा रहे थे और केरल में भी ऐसे ही हुआ था। उन्होंने कहा कि ये लोग जो बंगाल से यहां आकर अराजकता फैलाने की बात कर रहे हैं, इसके प्रति जनता को अलर्ट करने की जरूरत थी कि सावधान जो सम्मान और सुरक्षा मिली है उस पर सेंध लगाने के लिए लोग आ गए हैं। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को लेकर भी बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सभी सीट पर लड़ रही है। अब उसको डुबोने में किसी और की आवश्यकता नहीं है। कांग्रेस को डुबोने के लिए भाई-बहन ही पर्याप्त हैं।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैंने 80 बनाम 20 की बात की थी, 80 फीसदी के साथ होंगे और 20 फीसदी हमेशा विरोध करते हैं और विरोध करेंगे। हमने जाति, मत, मजहब की बात नहीं की थी। 80 फीसदी वो लोग जो हमेशा प्रदेश सरकार के अच्छे कार्यों का समर्थन करते हैं और 20 फीसदी वो लोग जिन्हें हमेशा विरोध करना है। विपक्ष के ठोंको राज के सवाल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कानून का भय हर उस व्यक्ति के मन में होना चाहिए जो किसी की भी सुरक्षा के लिए खतरा है। प्रदेश में पिछले पांच वर्ष में प्रदेश में कोई दंगा नहीं हुआ, कर्फ्यू नहीं लगा। आज तो प्रदेश में कावड़ यात्रा शानदार तरीके निकलती है ये आस्था का सम्मान है और प्रदेश के लोगों को सुरक्षा का एहसास कराता है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button