उत्तर प्रदेशबदायूं

घर में घुसकर आरोपी ने नाबालिग से किया रेप, खेत से लौटे पिता तो रह गए सन्न

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के कादर चौक क्षेत्र से रेप जैसे घिनौने अपराध का एक मामला सामने आया है। एक युवक पर एक दलित नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। घटना शनिवार देर रात की है, जब लड़की के पिता खेत की रखवाली करने गए हुए थे। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक लवलेश ने रविवार तड़के लगभग चार बजे लड़की के घर में घुसकर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

पिता ने आरोपी को भागते हुए देखा

जब लड़की के पिता घर लौटे, तब उन्होंने आरोपी को मौके से भागते हुए देखा। इसके बाद पीड़िता के पिता ने तुरंत थाने जाकर पुलिस को इस मामले की शिकायत दी। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर क्षेत्र) अमित किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता, पॉक्सो एक्ट और दलित अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी लवलेश की तलाश शुरू कर दी है।

36 मामलों में वांछित आरोपी गिरफ्तार

वहीं, उत्तर प्रदेश की एक अन्य खबर में आगरा पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने खुद को मृत घोषित करवा दिया था। आगरा पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी 36 आपराधिक मामलों में वांछित था। आरोपी देव उर्फ जयदेव ने गिरफ्तारी से बचने के लिए खुद को दस्तावेजों में मृत घोषित करवा रखा था। उसे शनिवार को आगरा के अछनेरा इलाके से गिरफ्तार किया गया।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button