उत्तर प्रदेशबड़ी खबरबुलंदशहर

’10वीं पास है युवक, नहीं है बैंक अकाउंट…’ मजदूर को 8 करोड़ का इनकम टैक्स नोटिस

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां इनकम टैक्स विभाग ने एक मजदूरी करने वाले युवक को 8 करोड़ रुपए की वसूली का नोटिस भेजा है. इनकम टैक्ट का नोटिस देखकर मजदूर भी हक्का बक्का रह गया. उसने इस मामले में पुलिस से मदद की गुहार लगाई है. बराल गांव का रहने वाला अंकुर कुमार 10वीं पास है. वो मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा है. अंकुर का कहना है कि उसे शक है कि उसके दस्तावेजों का दिल्ली में गलत इस्तेमाल किया गया है.

अंकुर ने कहा उसने कुछ समय पहले नौकरी के लिए एक कंपनी में अपने दस्तावेज दिए थे. लंबा इंतजार करने के बाद भी जब नौकरी नहीं मिली तो उसने मजदूरी शुरू कर दी, लेकिन अब उसे शक है कि जहां वो नौकरी के सिलसिले में गया था और जिस कंपनी में अपने दस्तावेज जमा किए थे, साथ ही उससे कुछ पेपर पर साइन भी कराए गए थे. वहीं उसके दस्तावेजों के साथ कोई छेड़छाड़ की गई है. इस बावत युवक ने पुलिस से शिकायत की है. जिसके बाद इस मामले में एसएसपी ने जांच के आदेश दे दिए हैं.

 

बैंक में नहीं है कोई खाता

युवक ने एसएसपी को बताया कि वो केवल 10वीं पास है. नौकरी नहीं लगी जिस कारण उसने मजदूरी करना शुरू कर दिया. उसके पास कोई बैंक अकाउंट भी नहीं है. उसने कहा कि इनकम टैक्स ने जो उसे नोटिस भेजा है उसमें विभाग ने अंकुर से 2018-19 में इनकम वैल्यू के हिसाब से टैक्स नहीं दिए जाने को लेकर जवाब मांगा है.

विभाग के अनुसार उसने अपने एक अकाउंट से करोड़ो रुपए का लेनदेन किया है, लेकिन टैक्स नहीं भरा. जिस कारण इनकम वैल्यू के हिसाब से विभाग ने उसे 8 करोड़ का नोटिस भेजा है. अंकुर ने इस पूरे मामले की शिकायत एसएसपी से की है. एसएसपी ने इस पूरे मामले में जांच के आदेश दे दिए है.

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button