उत्तर प्रदेशलखनऊ

फर्जी जांच कराकर व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा : संजय सिंह

  • आप व्यापार प्रकोष्ठ ने आयोजित किया “प्रादेशिक सम्मेलन”

लखनऊ। राजधानी के चारबाग स्थित रविंद्रालय प्रेक्षाग्रह में रविवार को आम आदमी पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ का प्रादेशिक सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन में उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि देश के करोड़ों व्यापारियों की जीएसटी एक बड़ी समस्या है। व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए आप पार्टी हमेशा से संघर्ष करती आई है और आगे भी करती रहेगी। कहा कि सरकार ने जीएसटी का कानून लगा दिया और निराधार जांच में व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। कहा कि जिस प्रकार छोटे-छोटे व्यापारियों पर सरकार एक्शन ले रही है उसी तरह पूंजीपति अडानी की जांच क्यों नहीं कराई जा रही है।

जनता के बीच लेकर जायेंगे भ्रष्टाचार

सांसद सिंह ने कहा कि बीजेपी द्वारा फैलाए गए भ्रष्टाचार को जनता के बीच लेकर जायेंगे और इसके लिए अगर आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों को मंत्रियों को कार्यकर्ताओं को जेल भी जाना पड़े तो जाएंगे।

मजबूती के साथ लड़ेंगे निकाय चुनाव

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। जनता भी समझ चुकी है कि किस राजनीतिक दल का साथ देना और समर्थन करना हितकारी होगा। उन्होंने कहा सभी इकाइयों पर हम अपना प्रत्याशी उतार रहे हैं और पार्टी का सदस्यता अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने उपस्थित व्यापारियों से पूछा कि क्या जिस प्रकार देश के सभी संसाधन एक ही व्यक्ति को बेचे जा रहे हैं क्या यही व्यापार है?

व्यापार प्रकोष्ठ सम्मेलन की अगुवाई आप व्यापार प्रकोष्ठ की अध्यक्षा डॉक्टर छवि यादव ने किया। मंच का संचालन प्रदेश प्रवक्ता इमरान संभल साही ने किया। सम्मेलन में निकाय चुनाव प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह, ब्रज कुमारी सिंह, सरबजीत सिंह मक्कड़, दिनेश सिंह पटेल, प्रिंस सोनी, महेन्द्र सिंह, वंशराज दुबे, विनय पटेल, सूरज प्रधान, इमरान लतीफ़, शेखर दीक्षित, रोहित श्रीवास्तव, इरम रिजवी, पंकज शर्मा, मधुर सेठ, सुभाषिनी मिश्रा सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button