उत्तर प्रदेशलखनऊ

प्रो. आर.बी. सिंह बने लूटा के अध्यक्ष, अनित्य गौरव महामंत्री

  • लखनऊ विश्वविद्यालय के शिक्षक संघ का चुनाव सम्पन्न, तीसरे प्रयास में जीते प्रो. आर.बी. सिंह

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (लूटा) का चुनाव शनिवार को संपन्न हो गया। लूटा के अध्यक्ष पद पर प्रो. आर.बी. सिंह ने जीत हासिल की है। वहीं महामंत्री प्रो. अनित्य गौरव बने। उपाध्यक्ष पद पर प्रो. ओपी शुक्ला, राम मिलन और प्रो. अरशद जाफरी को जीत मिली। शनिवार सुबह 10 बजे मतदान शुरू हुआ था और देर शाम को फैसला आ गया। प्रो. आरपी सिंह मून तीसरी बार लूटा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे थे। इससे पहले वे दो बार अध्यक्ष पद का चुनाव हार गये थे।

शिक्षक संघ के चुनाव में तीन प्रत्याशी मैदान में थे। इसमें कुल 378 मत पड़ने थे, जिसमें 375 ने मतदान किया। प्रो. आरपी सिंह 197 मत पाकर विजयी हुए। वहीं दूसरे नम्बर पर प्रो. दिनेश कुमार रहे, ये वर्तमान में लूटा के अध्यक्ष हैं। उनको 159 मत मिले। प्रो. अहमद को मात्र 13 मत ही मिले। शेष छह मत अमान्य घोषित हो गये। उपाध्यक्ष पद पर तीन लोग विजयी घोषित किये गये, जिसमें प्रो. राममिलन को 228 मत, प्रो. ओपी शुक्ला को 198 मत और डॉ अरशद जाफरी को 183 मत मिले। महामंत्री पद के चुनाव में प्रो. अनित्य गौरव ने 197 मत पाकर विजयी रहे।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button