टेक

Google Pixel 7 को 43% डिस्काउंट के साथ सस्ते में खरीदने का मौका, Flipkart में औंधे मुह गिरी कीमत

एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग चल रही है तो आपके लिए काम की खबर है। मिड रेंज सेगमेंट में हमारे पास स्मार्टफोन के कई सारे ऑप्शन्स मौजूद रहते हैं लेकिन, जब एक प्रीमियम स्मार्टफोन लेना हो तो हमारे पास ऑप्शन्स लिमिटेड हो जाते हैं। Google Pixel स्मार्टफोन हमेशा से ही प्रीमियम कैटेगरी में गिने जाते हैं। अगर आप यूनिक और स्टाइलिश स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो पिक्सल स्मार्टफोन से बेहतर और कोई ऑप्शन नहीं हो सकता है।

गूगल पिक्सल स्मार्टफोन लेना है तो आपके पास Google Pixel 7 को खरीदने का शानदार मौका है। इस समय यह स्मार्टफोन अपने रियल प्राइस से काफी नीचे आ चुका है। Google Pixel 7 में आपको शानदार कैमरा सेटअप और हाई परफॉर्मेंस देने वाला चिपसेट मिलता है। इस समय आप इसे 43% के हैवी डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट ने इसकी कीमत में बड़ी कटौती की है।

Google Pixel 7 128GB

फ्लिपकार्ट में Google Pixel 7 128GB इस समय 59,999 रुपये पर लिस्ट किया गया है। लेकिन आप इसे करीब आधे दाम में खरीद सकते हैं। फ्लिपकार्ट ग्राहकों को इस पर 43% का तगड़ा डिस्काउंट दे रहा है। इस ऑफर के साथ आप इस प्रीमियम स्मार्टफोन को सिर्फ 33,999 रुपये में खरीद सकते हैं। मतलब फ्लैट डिस्काउंट ऑफर में आपके सीधे-सीधे 26 हजार रुपये बचने वाले हैं।

अगर आपका बजट कम है तो फ्लिपकार्ट ग्राहकों को इसे EMI पर खरीदने का भी ऑप्शन दे रहा है। इस फोन को आप सिर्फ 1,196 रुपये की मंथली ईएमआई पर खरीदकर घर ले जा सकते हैं। फ्लिपकार्ट इस स्मार्टफोन पर एक्सचेंज ऑफर भी लेकर आया है। आप अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करा कर भारी बचत कर सकते हैं। बता दें कि इसमें 30,750 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। अगर आप इस ऑफर 15000 रुपये भी बचा पाए तो Google Pixel 7 को सिर्फ 18,999 रुपये में खरीद पाएंगे।

Google Pixel 7 के स्पेसिफिकेशन्स

  • Google Pixel 7 में आपको एल्यूमिनियम फ्रेम मिलता है। इसके साथ इस फोन में IP68 की रेटिंग दी गई है।
  • इसमें कंपनी ने 6.3 इंच की एमलोडे पैनल वाली डिस्प्ले दी है जिसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।
  • स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस का सपोर्ट मिलता है।
  • आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर रन करता है जिसे आप अपग्रेड कर सकते हैं।
  • इसमें कंपनी परफॉर्मेंस के लिए Google Tensor G2 चिपसेट दिया है।
  • Google Pixel 7 में 8GB तक की रैम और 256GB की स्टोरेज मिलती है।
  • फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50+12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 10.8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button