टेकताज़ा ख़बर

बजट स्मार्टफोन्स पर मिल रहा सबसे तगड़ा डिस्काउंट

अमेजन इंडिया पर चल रही ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल सेल 10 अगस्त को खत्म होने वाली है। सेल खत्म होने से पहले कंपनी यूजर्स को कई जबर्दस्त ऑफर और डिस्काउंट दे रही है। ब्लॉकबस्टर डील भी इन्हीं में से एक है। अमेजन इंडिया की ब्लॉकबस्टर डील में आप बजट सेगमेंट के सबसे शानदार स्मार्टफोन्स को हेवी डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। वहीं, अगर आप फोन खरीदने के लिए SBI क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको 2 हजार रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा। इसके अलावा सेल में पहली बार शॉपिंग करने वाले यूजर्स को 10 पर्सेंट का फ्लैट कैशबैक भी दिया जा रहा है। तो आइए जानते हैं बजट स्मार्टफोन्स पर मिल रही टॉप 5 ब्लॉकबस्टर डील्स के बारे में।

रेडमी 9 ऐक्टिव

अमेजन की ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल सेल में इस फोन को आप बेस्ट ऑफर में खरीद सकते हैं। 4जीबी रैम और 64जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला यह फोन सेल में 8,999 रुपये के प्राइस टैग के साथ लिस्ट है। इस पर आपको 650 रुपये का कूपन डिस्काउंट मिलेगा। अगर आप SBI के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करेंगे तो आपको 899 रुपये तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिल सकता है। यह फोन 8,500 रुपये तक के एक्सचेंज ऑफर में भी खरीदा जा सकता है। रेडमी का यह फोन 13 मेगापिक्सल के ड्यूल रियर कैमरा सेटअप और 6.53 इंच के एचडी+ डिस्प्ले से लैस है।

सैमसंग गैलेक्सी M13

सैमसंग का यह लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन 11,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ आता है। SBI क्रेडिट कार्ड होल्डर्स को इस फोन पर 2 हजार रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा। सैमसंग के इस फोन को आप एक्सचेंज ऑफर में भी खरीद सकते हैं। फोन पर कंपनी 11,300 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर कर रही है। 12जीबी तक की रैम (रैम प्लस फीचर के साथ) वाले इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 6000mAh की है और इसमें मिलने वाला डिस्प्ले 6.6 इंच का है।

रियलमी नारजो 50A

4जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत सेल में 12,499 रुपये है। इस फोन पर कंपवी 1 हजार रुपये का कूपन डिस्काउंट दे रही है। अगर आप SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करेंगे, तो आपको 1 हजार रुपये तक का और डिस्काउंट मिलेगा। फोन को एक्सचेंज ऑफर में लेने पर आपको 11,650 रुपये तक का फायदा हो सकता है। रियलमी इस फोन में 6000mAh बैटरी, मीडियाटेक हीलियो G85 प्रोसेसर और 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दे रही है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button