उत्तर प्रदेश
कांटे खराब होने पर किसानों ने चीनी मिल ने काटा हंगामा

चीनी मिल में कांटे खराब होने से घंटो चीनी मिल बंद होने से ट्रैक्टर वालों की लंबी लाइन लग गई। दिनभर रुक-रुक कर चीनी मिल चलने से किसानों में नाराजगी देखी गई। गुस्साए किसानों ने चीनी मिल में जमकर हंगामा काटा। कर्मचारियों ने समझा बुझाकर किसानों को शांत किया।
दशकों पुरानी पूरनपुर चीनी मिल में आए दिन तकनीकी खराबी होने से किसानों को काफी परेशानी होती है। यहां सैकड़ों किसान प्रतिदिन गन्ना बेचने आते हैं। शुक्रवार को सुबह जाली कांटे खराब हो जाने से घंटों टोल प्रभावित रही। इसके चलते जाली की लंबी लाइन लग गई। इसको लेकर नाराज किसानों ने तौल न होने पर चीनी मिल ने जमकर हंगामा भी काटा। सूचना मिलने के बाद जीने में कर्मचारियों ने ओबामा से किसानों को समझा-बुझाकर शांत कराया। कड़ी मशक्कत के बाद कांटे ठीक कराए गए। कुछ देर बाद फिर कांटे खराब हो गए। दिनभर कई बार कांटे खराब होने से चीनी मिल कई बार बंद होने से किसानों काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। किसानों का कहना है आए दिन चीनी मिल में तकनीकी खराबी होने से उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ती है। मिल कर्मचारी की लापरवाही का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है।