देशबड़ी खबर

यशवंत सिन्हा ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए किया नामांकन, राहुल गांधी और शरद पवार थे साथ

विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने नामांकन कर दिया है। इसे मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और एनसीपी के लीडर शरद पवार समेत कई विपक्षी नेता उनके साथ मौजूद थे। यही नहीं समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव, सीपीएम के महासचिव सीताराम येचुरी और टीएमसी के सुधींद्र कुलकर्णी समेत कई अन्य विपक्षी नेता मौजूद थे। कांग्रेस के राज्यसभा में नेता मल्लिकार्जुन खड़गे भी इस मौके पर थे, जो राहुल गांधी के बगल में बैठे नजर आए।

इसके अलावा आज सुबह ही यशवंत सिन्हा की उम्मीदवारी को समर्थन करने वाली तेलंगाना की सत्ताधारी पार्टी टीआरएस के नेता भी पहुंचे थे। जम्मू कश्मीर से फारूक अब्दुल्ला भी इस मौके पर समर्थन जाहिर करने पहुंचे थे। यशवंत सिन्हा सत्ताधारी एनडीए गठबंधन की ओर से उतारी गईं द्रौपदी मुर्मू को चुनौती देंगे। हालांकि द्रौपदी मुर्मू की जीत काफी हद तक तय मानी जा रही है। इसकी वजह यह है कि एनडीए बहुमत के आंकड़े से थोड़ी ही दूर है, जबकि वाईएसआर कांग्रेस, बीजू जनता दल जैसी पार्टियों ने उनके समर्थन का ऐलान किया है। ऐसे में मुर्मू की जीत तय मानी जा रही है।

सीपीएम की बंगाल यूनिट ने यशवंत के नाम पर जताई थी आपत्ति

बता दें कि विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति उम्मीदवार को लेकर कई राउंड मंथन चला था और उसके बाद यशवंत सिन्हा के नाम पर मुहर लगी थी। हालांकि उन्हें लेकर मतभेद भी देखने को मिल रहे हैं और सीपीएम की बंगाल यूनिट ने उनके नाम का यह कहते हुए विरोध किया है कि वह भाजपा से जुड़े रहे हैं। उनके नाम पर फैसले से पहले विपक्षी दलों और ममता बनर्जी ने शरद पवार से उम्मीदवार बनने का आग्रह किया था, लेकिन उन्होंने इसे खारिज कर दिया था। उनके अलावा महात्मा गांधी के पौत्र ने भी इससे इनकार किया था। इसके चलते अंत में यशवंत सिन्हा के नाम पर ही सहमति बनी थी।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button