देश

हत्या कर बिहार भाग गई महिला, न्यू ईयर पर बच्चों से मिलने दिल्ली आई; हुई गिरफ्तार

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली की पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रही एक महिला को गिरफ्तार किया है। युवती को नव वर्ष की पूर्व संध्या पर गिरफ्तार किया गया। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को महिला की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि महीनों से फरार रोजीदा (25) को पश्चिमी दिल्ली के नारायणा इलाके से गिरफ्तार किया गया। आरोपी महिला हत्या के मामले में फरार हो गई थी और वह बिहार में रह रही थी। पुलिस को उसके दिल्ली आने के बारे में जानकारी मिली, जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी की गई।

विवाद को लेकर हुई मारपीट

पुलिस ने बताया कि पिछले साल 2 अक्टूबर को पश्चिमी दिल्ली के मोती नगर में दो समूहों के बीच विवाद हो गया था। इस विवाद में गंभीर रूप से घायल शाहनवाज नाम के एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। पुलिस ने घटना के बाद आजाद और तीन नाबालिगों सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, “रोजीदा हालांकि एक अन्य आरोपी अज्जू के साथ भागने में सफल रही। इसके बाद उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया।” उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया कि रोजीदा बिहार भाग गई थी।

बच्चों से मिलने आई थी महिला

अधिकारी ने बताया कि बाद में पुलिस को पता चला कि वह (रोजीदा) नव वर्ष की पूर्व संध्या पर अपने बच्चों से मिलने के लिए दिल्ली लौट सकती है। उन्होंने बताया, “पुलिस ने 31 दिसंबर को नारायणा के पास उसका (रोजीदा का) पता लगाया और सत्य पार्क के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान रोजीदा ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।” पुलिस के मुताबिक, रोजीदा ने खुलासा किया कि उसने और उसके साथियों ने लाठी से शाहनवाज और एक अन्य व्यक्ति नफीस पर जान से मारने की नीयत से हमला किया। अधिकारी ने बताया, “रोजीदा बिहार के मधुबनी में अपने पैतृक गांव भाग गई, जहां वह झूठी पहचान के साथ रह रही थी।” (इनपुट- पीटीआई)

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button