देशबड़ी खबर

शरद पवार ने हिंडनबर्ग रिपोर्ट विवाद पर अडानी समूह का किया बचाव

मुंबई: अडानी ग्रुप पर हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद कांग्रेस एक ओर केंद्र पर हमलावर है वहीं उसकी सहयोगी एनसीपी की राय इस मामले में अलग है। एनसीपी चीफ शरद पवार ने गौतम अडानी का समर्थन करते हुए कहा कि एक इंडस्ट्रियल ग्रुप को टारगेट किया गया। इतना ही नहीं पवार ने यह भी कहा कि इस मामले में संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की जांच की मांग व्यर्थ है। उन्होंने एक टीवी न्यूज चैनल से बातचीत में कहा कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को आवश्यकता से अधिक तूल दिया गया और इस मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट कमिटी से ही कराई जानी चाहिए।

कांग्रेस की हिंडनबर्ग रिपोर्ट की जेपीसी जांच की एकतरफा मांग पर शरद पवार ने कहा कि वह महाराष्ट्र में अपने सहयोगी दल के विचारों से सहमत नहीं है। इससे पहले भी शरद पवार ने अडानी मामले में अलग रुख पेश करते हुए जेपीसी जांच की मांग के बजाय सुप्रीम कोर्ट कमिटी को तरजीह दी थी।

‘सुप्रीम कोर्ट कमिटी से सच्चाई सामने आएगी’

अडानी-हिंडनबर्ग विवाद में शरद पवार ने कहा, ‘विपक्ष की ओर से हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को जरूरत से ज्यादा अहमियत दी गई जबकि इस फर्म का बैकग्राउंड किसी को भी नहीं पता है। हमने तो इनका नाम भी नहीं सुना।’पवार ने आगे कहा कि ऐसा लगता है कि ‘इस मामले में एक इंडस्ट्रियल ग्रुप को टारगेट किया गया लेकिन जेपीसी अपॉइंट करने से मामला नहीं सुलझेगा।’ शरद पवार ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की कमिटी से ही सच्चाई देश के सामने आएगी।

‘बिजली क्षेत्र में अडानी का अहम योगदान’

शरद पवार ने इंटरव्यू में कहा, ‘जब हम राजनीति में आए, तब सरकार पर हमले के लिए टाटा-बिरला पर हमला किया करते थे। बाद में पता चला कि टाटा का इस देश में कितना योगदान है। आजकल टाटा-बिरला की जगह अदानी-अंबानी पर हमला किया जा रहा है, जबकि बिजली क्षेत्र में अडानी का अहम योगदान है।’एनसीपी चीफ के इस बयान से एक तरफ कांग्रेस के सामने असहज स्थिति पैदा हो गई है। साथ ही 2024 चुनाव के लिए एकजुट विपक्ष की तस्वीर को भी झटका लगा है। पिछले दिनों संसद के बजट सत्र के दौरान कांग्रेस ने अडानी- हिंडनबर्ग विवाद पर केंद्र और बीजेपी को जमकर घेरा। इस मामले में कांग्रेस दो महीने तक देशव्यापी प्रदर्शन भी कर रही है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button