देशबड़ी खबर

पंजाब: CM भगवंत मान की कैबिनेट ने ली शपथ, हरपाल चीमा-बलजीत कौर समेत 10 विधायक बने मंत्री

पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री भगवंत मान के मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह हुआ , जहां 10 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली. भगवंत मान की कैब‍िनेट में एक मह‍िला मंत्री भी शामिल है. पंजाब राजभवन में आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम में ज‍िन मंत्रियों ने शपथ ली, उसमें उसमें आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता हरपाल सिंह चीमा प्रमुख हैं. इस नई सरकार में बलजीत कौर एकमात्र महिला मंत्री हैं. इसके अलावा हरभजन सिंह ईतो, विजय सिंघला, लाल सिंह कटरौचक, गुरमीत सिंह मीत हायर, कुलदीप सिंह धालीवाल, लालजीत सिंह भुल्लर, ब्रह्म शंकर और हरजोत सिंह बैंस ने भी मंत्री पद की शपथ ली.

पंजाब के सीएम मुख्यमंत्री मान ने शन‍िवार को अपने मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले 10 विधायकों के नाम और उनकी तस्वीर टि्वटर पर साझा की थी. इसके साथ ही उन्‍होंने ल‍िखा, ‘पंजाब का नया मंत्रिमंडल शन‍िवार को शपथ ग्रहण करेगा. पंजाब की आप सरकार में शामिल होने वाले सभी मंत्रियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं. पंजाब की जनता ने हम सबको बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी दी है, हमें दिन-रात मेहनत कर लोगों की सेवा करनी है, पंजाब को एक ईमानदार सरकार देनी है. हमें रंगला पंजाब बनाना है.’

आम आदमी पार्टी ने 117 में से 92 सीटों पर किया कब्‍जा

सूत्रों का कहना है कि शपथ ग्रहण करने के बाद मंत्री अपना पदभार संभालेंगे और दोपहर के समय आप सरकार की पहली कैबिनेट बैठक होगी. पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने गत बुधवार को मान को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई थी. इस बार के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 117 सदस्यीय विधानसभा में कुल 92 सीटें हासिल हुईं. राज्‍य के इत‍िहास में ऐसा पहली बार है, जब‍ एक ही पार्टी 92 सीटें जीतने में कामयाब रही है.

‘राज्य के लोगों से किए गए सभी वादों को पूरा करेंगे’

इस बार के चुनाव में आम आदमी पार्टी के बाद कांग्रेस को सबसे ज्‍यादा 18 सीटें हासिल हुईं. पत्रकारों से बात करते हुए आम आदमी पार्टी के कई विधायकों ने कहा कि वे राज्य के लोगों से किए गए सभी वादों को पूरा करेंगे. मोगा से आप विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा, ‘हमें शून्य से शुरुआत करनी होगी, क्योंकि पूरी व्यवस्था को बदलना होगा. हम सभी काम करेंगे. जो भी गारंटी का वादा किया गया है, उसे पूरा किया जाएगा. पंजाब को एक आदर्श राज्य के रूप में दिखाया जाएगा.’

पंजाब में WhatsApp से दर्ज करा सकेंगे भ्रष्‍टाचार की शिकायत

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान राज्य के लोगों के लिए बड़ा ऐलान कर चुके हैं. इसके तहत 23 मार्च शहीद दिवस पर एंटी-करप्शन हेल्पलाइन शुरू की जाएगी. उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग व्हाट्सएप के जरिए भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज करा सकेंगे. सीएम भगवंत मान ने कहा, ’23 मार्च को शहीद दिवस के मौके पर मैं एक हेल्पलाइन शुरू करूंगा, जो मेरा निजी व्हाट्सएप नंबर होगा. पंजाब में अगर कोई आपसे घूस मांगता है तो मना न करें, वीडियो/ऑडियो रिकॉर्डिंग बनाकर उस नंबर पर भेज दें.’

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button