ताज़ा ख़बरदेशराजनीति

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने की पीएम मोदी से मुलाकात, दिल्ली पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर फोटो शेयर करते हुए लिखा कि राष्ट्रपति पद के नामांकन को समाज के सभी वर्गों द्वारा पूरे भारत में सराहा गया है। जमीनी समस्याओं और भारत के विकास के लिए उनकी समझ उत्कृष्ट है।

नई दिल्‍ली। देश में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव (Rashtrapati election 2022) की तारीख का एलान हो चुका है। इसी सिलसिले में राष्ट्रपति पद के नामांकन के लिए झारखंड की पूर्व राज्यपाल और एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (NDA Candidate Draupadi Murmu) गुरुवार को नई दिल्‍ली (New Delhi) पहुंची। जहां पर वह कल 24 जून यानि शुक्रवार के दिन अपना नामांकन दाखिल करेंगी। इससे पहले उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से उनके आवास पर मुलाकात की।

द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर फोटो शेयर करते हुए लिखा कि राष्ट्रपति पद के नामांकन को समाज के सभी वर्गों द्वारा पूरे भारत में सराहा गया है। श्रीमती मुर्मू की समझ जमीनी समस्याओं और भारत के विकास के उत्कृष्ट है।

यह भी पढ़ेंपीएम मोदी ने मां हीराबेन के 100वें जन्मदिन पर लिया आर्शीवाद, पैर धोए और पानी को आंखों से लगाया

इसके अलावा द्रौपदी मुर्मू ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। गृह मंत्री के अलावा केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, वीरेंद्र कुमार, बीजेपी नेता मनोज तिवारी और डॉ. अर्जुन राम मेघवाल ने दिल्ली एयरपोर्ट पर एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।

[follow id=”rajneeshksaxena” count=”true” ]

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button