देश

देश की पहली एसी डबल डेकर बस मुंबई में चली, नितिन गडकरी ने किया उद्घाटन

  • इलेक्ट्रिक बस से मुंबई-दिल्ली का सफर 12 घंटे में तय किया जा सकेगा
  • आम नागरिकों के लिए सितंबर महीने से शुरू की जाएगी बस की सेवा

मुंबई। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को मुंबई में देश की पहली इलेक्ट्रिक एसी डबल डेकर बस का उद्घाटन किया। गडकरी ने कहा कि इस बस से मुंबई-दिल्ली की दूरी महज 12 घंटे में तय की जा सकेगी। यह बस मुंबई के आम नागरिकों के लिए सितंबर महीने से शुरू की जाएगी।

केंद्रीय परिवहन मंत्री गडकरी ने कहा कि आधुनिकीकरण की दृष्टि से देश में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। मुंबई जैसी भीड़-भाड़ वाली जगहों पर लाखों लोग लोकल और बस सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं। इसलिए अब इलेक्ट्रिक डबल डेकर बसों को मुंबई की बेहतरीन बसों के बेड़े में शामिल किया गया है।

नितिन गडकरी ने कहा है कि प्रदूषण की दृष्टि से देश के लिए इलेक्ट्रिक बसें एक महत्वपूर्ण कदम है। गडकरी ने यह भी कहा है कि इलेक्ट्रिक बस से यात्रा करना बहुत सस्ता है। उन्होंने लग्जरी बस यात्रा शुरू करने के विचार पर भी जोर दिया। इस प्रकार की बस से लंबी दूरी की यात्रा भी की जा सकती है। गडकरी ने यह भी कहा कि इस बस से मुंबई से दिल्ली का सफर 12 घंटे में संभव होगा।

इस मौके पर नितिन गडकरी ने अपने ड्रीम हाईवे के बारे में कहा कि नरीमन प्वाइंट से दिल्ली तक सड़क बनाना एक सपना है। गडकरी ने यह भी कहा कि उनकी कोशिश ऑटोमोबाइल सेक्टर के कारोबार को 50 लाख करोड़ तक ले जाने की है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button