ताज़ा ख़बरदेश

सैनिकों को पेंशन नहीं देने की नीति अपना रही है सरकार: राहुल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि सरकार का रवैया सैनिकों के हितों पर कुठाराघात करने वाला है और वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) को नकारने के बाद अब उन्हें पेंशन नहीं देने की नीति पर काम किया जा रहा है। कांग्रेस नेता ने कई पूर्व सैनिकों को अप्रैल की पेंशन नहीं मिलने संबंधी एक अखबार में छपी खबर को बुधवार को अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट करते हुए सरकार पर हमला किया और कहा कि उसका रवैया सैनिक विरोधी है और वह सैनिकों के हितों को कुचलने की बराबर कोशिश करती है।

आपको बता दें, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने दैनिक समाचारपत्र हिन्दुस्तान टाइम्स में प्रकाशित एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए अप्रत्यक्ष रूप से कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार सैनिकों और देश का अपमान कर रही है। दरअसल, हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि सैकड़ों पूर्व सैनिकों को अप्रैल माह की पेंशन का भुगतान नहीं हो पाया है, और इसके लिए सरकारी विभाग की ओर से कोई कारण भी नहीं बताया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, ऐसा इसलिए हुआ हो सकता है, क्योंकि सरकार ने पेंशन वितरण के लिए नई ऑनलाइन पेंशन वितरण व्यवस्था को अपनाया, जिसमें संभवतः तकनीकी खामियां होने की वजह से पेंशन नहीं बंट पाई।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button