ताज़ा ख़बरदेश

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने अब दिल्ली हाई कोर्ट से मांगी सुरक्षा

  • पंजाब पुलिस से ‘एनकाउंटर का खतरा’ बताकर पटियाला हाउस कोर्ट से भी की थी फरियाद

नई दिल्ली। दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने अब दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है। बिश्नोई ने कहा है कि सिद्धू मूसेवाला के मर्डर के बाद सियासी लाभ लेने के लिए पंजाब पुलिस से उसका एनकाउंटर कराया जा सकता है। ऐसे में अगर उसकी कस्टडी पंजाब पुलिस को सौंपी जाती है तो कोर्ट उसकी जान की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आदेश दे।

इसके पहले बिश्नोई के वकील विशाल चोपड़ा ने सोमवार को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में याचिका दाखिल कर कहा था कि डर है कि पंजाब पुलिस जेल में लॉरेंस का एनकाउंटर कर सकती है। पटियाला हाउस कोर्ट ने उसकी इस मांग पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया था, इसलिए अब गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने दिल्ली हाई कोर्ट से सुरक्षा की फरियाद की है।

याचिका में कहा गया है कि लॉरेंस बिश्नोई एक छात्र नेता है और उसे राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता की वजह से पंजाब और चंडीगढ़ में कई मामलों में फंसाया गया है। उसे आशंका है कि पंजाब पुलिस उसका एनकाउंटर कर सकती है। याचिका में कहा गया है कि लॉरेंस बिश्नोई मकोका के मामले में पिछले एक साल से तिहाड़ जेल में बंद है। उसे पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान या दूसरे राज्य की पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर ले जा सकती है।

याचिका में मांग की गई है कि बिश्नोई को दूसरे राज्य में प्रोडक्शन वारंट पर ले जाने से पूर्व कोर्ट को सूचित करने का आदेश जारी किया जाए। उसे किसी दूसरे राज्य की पुलिस को न सौंपा जाए। दूसरे राज्य की पुलिस को सौंपने से मकोका की धारा 3 और 4 का उल्लंघन होगा। याचिका में पटियाला हाउस कोर्ट के उस आदेश को भी उद्धृत किया गया है, जिसमें 30 नवंबर, 2021 को कहा गया था कि बिश्नोई को दूसरे राज्य में नहीं ले जाया जा सकता है। विशाल चोपड़ा ने कोर्ट से इस याचिका पर जल्द सुनवाई की मांग की है। उल्लेखनीय है कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या का आरोप लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर लगा है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button