देश

क्रिकेट की चर्चा संग भारत-ऑस्ट्रेलिया में रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर

  • ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री से मिले भारतीय विदेश मंत्री

सिडनी। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ऑस्ट्रेलिया के प्रवास पर पहुंच गए हैं। वहां उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज से मुलाकात की है। इस दौरान क्रिकेट की चर्चा के साथ भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात की कई तस्वीरें साझा करते हुए भारतीय विदेश मंत्री ने ट्वीट किया है कि शनिवार सुबह सिडनी के किर्रीबिल्ली हाउस में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री से मुलाकात कर प्रसन्नता हुई।

उन्हें भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का व्यक्तिगत शुभकामना संदेश दिया। इस दौरान हुई चर्चा में दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया। भारतीय विदेश मंत्री ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री को रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने के लिए दोनों देशों की ओर से किये जा रहे प्रयासों से भी अवगत कराया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच क्रिकेट पर भी चर्चा हुई। इसके लिए ट्वीट कर भारतीय विदेश मंत्री ने कहा, और हां, हमने क्रिकेट पर भी चर्चा की। दोनों नेताओं के बीच हिंद प्रशांत महासागर में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सहयोग को बढ़ाने पर भी चर्चा हुई।

भारतीय विदेश मंत्री ने रायसीना@सिडनी बिजनेस ब्रेकफास्ट को संबोधित किया। यह आयोजन पहली बार ऑस्ट्रेलिया में हो रहा है। आयोजन में जुटे लोगों को संबोधित करते हुए भारतीय विदेश मंत्री ने कहा कि मौजूदा अंतरराष्ट्रीय वातावरण में एक जैसे विचार वाले देशों को मिलकर काम करना होगा। इससे अर्थव्यवस्थाओं पर मंडराते खतरे कम होंगे। उन्होंने डिजिटल दुनिया की चुनौतियों का मिलकर सामना करने की बात कही। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था के स्थायित्व के लिए मिलकर काम करना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि बदलते अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य में भारत और ऑस्ट्रेलिया एक गंभीर साझेदारी का निर्वहन कर रहे हैं। इसके लिए सभी सहयोगियों की प्रशंसा की जानी चाहिए।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button