ताज़ा ख़बरदेश

तैयारी के साथ आए थे AAP के गुंडे, ब्लेड से बीजेपी पार्षदों को मारा: भाजपा

दिल्ली के मेयर और डिप्टी मेयर का आज चुनाव होने वाला था। चुनाव और शपथ ग्रहण के पहले ही दिल्ली नगर निगम मुख्यालय में हंगामा हो गया। आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पार्षदों के बीच जबरदस्त धक्का-मुक्की हुई। दोनों दलों के नेताओं ने एक दूसरे पर कुर्सियां तक चलाईं। अब भाजपा ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर AAP पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भाजपा नेता मनोज तिवारी ने कहा ‘आम आदमी पार्टी के गुंडे पूरी तैयारी के साथ आए थे। इनके पास ब्लेड जैसे धारदार हथियार थे, जिससे बीजेपी के पार्षदों को इन्होंने मारा है। उनमें कई लोग शराब पीकर आए थे। वो बवाल करने के इरादे से ही आए थे।’

हमारे दो पार्षद घायल

भाजपा ने दावा किया है कि AAP के पार्षदों ने हमारे दो पार्षदों को घायल कर दिया। भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने बताया कि हमारी पार्षद इंदर कौर को AAP के 5 पार्षदों ने घेर लिया। उन पर किसी नुकीली चीज से हमला किया गया। इंदर की बचाव में जब हमारी पार्षद अनीता सामने आईं तो उन्हें भी चोट लग गई। प्रेस कांफ्रेंस में दोनों पार्षदों ने हाथ पर लगी चोट भी दिखाई।

भाजपा नेता प्रवेश वर्मा ने कहा ‘मैं वहां मौजूद था, जब एक पार्षद ने शपथ ली, तो किसी ने कुछ नहीं बोला। जैसे ही दूसरे मनोनीत पार्षद ने शपथ ली, आम आदमी पार्टी का एक व्यक्ति माइक तोड़ने के लिए पहुंच गया। माइक को तोड़ने लगा और हमारे पार्षद को मारने लगा। माइक तोड़ने में उसका हाथ कट गया।’

MCD के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सदन में जमकर हंगामा हुआ। हंगामे और झड़प की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। चुने हुए पार्षदों और मनोनीत पार्षदों में पहले कौन शपथ लेगा इस बात को लेकर बवाल मच गया। इस बात से नाराज AAP पार्षद सदन की वेल में पहुंच गए। सदन में पार्षद बेंचों पर चढ़ कर एक दूसरे पर हमला कर रहे थे। ऐसे में भाजपा ने आरोप लगाया है कि AAP के पार्षद शराब पीकर सदन में आए थे।

बवाल को देखते दिल्ली में मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव टल गया। आज पूरे दिन के लिए सदन को स्थगित कर दिया गया। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि ‘संविधान मनोनीत सदस्यों को सदन में वोटिंग करने से रोकता है। उन्हें सदन में वोट दिलाने की कोशिश असंवैधानिक है।’ भाजपा ने प्रेस कांफ्रेंस कर AAP पर निशाना साधा है। भाजपा ने अपनी दो पार्षदों की चोटें भी प्रेस कांफ्रेंस में दिखाई। ऐसे में केजरीवाल की पार्टी पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button