
लखीमपुर खीरी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम संजय कुमार सिंह ने सर्वसाधारण को सूचित करते हुए बताया कि मतदेय स्थलों के सम्भाजन कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदेय स्थलों की आलेख्य प्रकाशित सूची के साथ सम्भाजन से सम्बन्धित संशोधन प्रस्तावों को मुख्य निर्वाचन अधिकारी उप्र लखनऊ और भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जनपद-खीरी की सम्बन्धित विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के अन्तर्गत मतदान केन्द्रों/मतदेय स्थलों के सम्भाजन प्रस्ताव को अनुमोदन प्रदान कर दिया है।अनुमोदन के पश्चात् मतदेय स्थलों की सूची का अन्तिम प्रकाशन कराने के उपरान्त जनपद के 08 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रो की स्थिति इस प्रकार है कि 137- पलिया विधानसभा में पहले मतदेय स्थलों की संख्या 350 व मतदान केंद्रों की संख्या 193 थी। अब यह क्रमश: 358 व 195 हो गई। 138 निघासन विधानसभा में पहले मतदेय स्थलों की संख्या 359 व मतदान केंद्रों की संख्या 173 थी। अब यह क्रमश: 362 व 173 पर पहुंच गई है। यहां मतदेय स्थल 03 बढ़ गए हैं जबकि मतदान केंद्र की संख्या वही है। 141 धौरहरा विधानसभा में पहले मतदेय स्थलों की संख्या 361 व मतदान केंद्रों की संख्या 222 थी। अब यह क्रमश: 361 व 223 पर पहुंच गई है। यहां मतदेय स्थल की संख्या वही है। जबकि मतदान केंद्र की संख्या एक बढ़ गई है। 142 लखीमपुर विधानसभा में पहले मतदेय स्थलों की संख्या 386 व मतदान केंद्रों की संख्या 188 थी। अब यह क्रमश: 386 व 187 पर पहुंच गई है। यहां मतदेय स्थल की संख्या वही है। जबकि मतदान केंद्र की संख्या एक घट गई है। 144 मोहम्मदी विधानसभा में पहले मतदेय स्थलों की संख्या 342 व मतदान केंद्रों की संख्या 226 थी। अब यह क्रमश: 344 व 226 हो गई है। वही 139 गोला, 140 श्रीनगर, 143 कस्ता विधानसभा में मतदाता स्थलों एवं मतदान केंद्रों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।