अन्य

आम आदमी पार्टी में लो परफारमेंस वाले नेताओं का हटना तय

लखनऊ। आम आदमी पार्टी (आप) की अगली योजना बैठक से पहले प्रदेश प्रभारी संजय सिंह और उनकी टीम एक सूची बना रही हैं। इसके बाद लो-पारफारमेंस वाले नेताओं का हटना तय हो जायेगा। सूची में जिस भी नेता का नाम आया, उसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी नहीं दी जायेगी। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर उत्तर प्रदेश की समस्त इकाइयों को भंग कर दिया गया तो इसकी जानकारी भी प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों को मीडिया के माध्यम से ही हुई।

दूसरे दिन सुबह पद से हटाये जाने की जानकारी मिलने पर बहुत सारे महिला एवं पुरुष नेताओं ने तो मीडियाकर्मियों के फोन भी नहीं उठाये। इकाइयों के भंग होने के साथ ही उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह और उनकी टीम एक मजबूत इकाई बनाने के लिए समर्पित, समाज से जुड़े, मीडिया से तालमेल रखने वाले, पार्टी की गाइडलाइन समझने वाले नेताओं की सूची बनाने में जुटे हैं।

उत्तर प्रदेश में मजबूत इकाई बनने से काम करने में आसानी होगी और प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों को न्यूनतम इकाई से जोड़ना आसान होगा। आगे नगर निगम चुनाव एवं लोकसभा चुनाव में समाज में चहेते चेहरों के चुनाव पर भी ध्यान दिया जा रहा है, जिससे इकाई को और सशक्त बनाया जा सके। इसमें नये चेहरों को जगह मिलनी तय है और पुराने मठाधीश टाइप नेताओं की छुट्टी हो जायेगी। आम आदमी पार्टी की मुख्य इकाई के अतिरिक्त प्रकोष्ठों में भी उन्हीं चेहरों को जगह दी जाएगी, जो अपने क्षेत्र में कुशल कार्य नेतृत्व करते दिखेंगे। इसमें हर स्थिति में मीडिया के प्रबंधन में कुशल नेताओं को लिया जाएगा।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button