अन्य

महाकुंभ में भगदड़ के बाद प्रयागराज में एंट्री पर रोक; बॉर्डर जिलों में रोके गए लाखों वाहन, अमृत स्नान का टूटा सपना

प्रयागराज: महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं का रेल उमड़ पड़ा, जिससे भगदड़ मच गई. देर रात में हुई भगदड़ के दौरान 30 लोगों की मौत और 19 लोगों के घायल होने की सूचना है. हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है. महाकुंभ में भगदड़ के बाद पूरे प्रदेश में शासन-प्रशासन अलर्ट है. प्रयागराज से जाने और आने वालों का सिलसिल जारी है. सरकार ने महाकुंभ में भीड़ को आने से रोकने के लिए सभी जिला प्रसाशन को निर्देश दिए हैं. जिसके बाद से हर जिले से प्रयागराज आने वाले श्रद्धालुओं को रोका जा रहा है. वहीं, प्रयागराज में एंट्री रोक दी गई है.

8 जिलों के बॉर्डर पर 2 लाख से अधिक वाहन खड़ेः महाकुंभ में भगदड़ के बाद प्रयागराज से सटे 8 जिलों के बॉर्डर पर वाहनों को रोक दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जब तक कुंभ मेला प्रशासन से अनुमति नहीं मिलती, आगे वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा. बॉर्डर पर वाहन या तो रोड पर खड़े हैं या पार्किंग में रोका गया है. महाकुंभ में भीड़ कम होने पर इन्हें जाने दिया जाएगा. सभी बॉर्डर को मिलाकर करीब 2 लाख वाहन रोके गए हैं.

मिर्जापुर में हाईवे पर हजारों वाहनों को रोका गयाः वहीं, मिर्जापुर में भी महाकुंभ में भीड़ की दबाव अधिक होने से जिला प्रशासन अलर्ट है. मिर्जापुर प्रयागराज बार्डर पर डीएम एसपी मौजूद हैं. प्रयागराज जाने वाले सभी बॉर्डर पर वाहनों को होल्डिंग एरिया में रुकवाया दिया गया है. जिसकी वजह से हजारों की संख्या में वाहन होल्डिंग एरिया से लेकर सड़कों पर खड़े हैं. आधी रात से दोपहर तक बसें को रोकी गई थी. बाद में संचालन शुरू हो गया है. वहीं, सोनभद्र, वाराणसी आने वाले वाहनों को डायवर्जन किया गया है. वाहनों का दबाव कम होने पर छोटे वाहनों को धीरे-धीरे शाम को खोला जाएगा.

अयोध्या जाने के लिए जम्मू के दंपति 5 घंटे बस में बैठे रहेः अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद से श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है. भारी भीड़ के कारण प्रशासन को व्यवस्था बनाए रखने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. जम्मू-कश्मीर से आए एक दंपति को बिना दर्शन के ही वापस लौटना पड़ा. जम्मू के बिजनेसमैन माणिक शर्मा अपनी पत्नी के साथ पहले प्रयागराज महाकुंभ में स्नान के लिए गरीब रथ से पहुंचे थे. बुधवार की सुबह हलियापुर में अयोध्या बॉर्डर पर पहुंचने के बाद उन्हें करीब 5 घंटे तक बस में ही बैठे रहना पड़ा. पुलिस ने भीड़ के कारण शहर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी. प्रशासन द्वारा अयोध्या में एंट्री रोके जाने के कारण दंपति को अपना दर्शन का कार्यक्रम रद्द करना पड़ा. निराश होकर वे दिल्ली होते हुए जम्मू वापस लौट रहे हैं.

प्रयागराज जाने वाले वाहनों पर लगी रोक, बसें न मिलने से यात्री परेशानः प्रयागराज में लगे महाकुंभ मची भगदड़ के बाद जिला प्रशासन भी सतर्क हो गया. बुधवार की सुबह रानी की सराय चेकपोस्ट पर आजमगढ़ से प्रयागराज जाने वाली रोडवेज की बसों को रोक दिया गया. रोडवेज से प्रयागराज जाने वाली बसें खड़ी रहीं. गोरखपुर जाने के लिए बसें न मिलने से यात्री हलकान रहे. घंटों उन्हें बस के इंतजार में रोडवेज पर ही बिताना पड़ा. सबसे ज्यादा परेशानी में प्रयागराज से जनपद के रास्ते गोरखपुर जाने वालों को हुई. कोई भी बस नहीं होने के कारण उन्हें स्टेशन पर काफी देर तक इंतजार करना पड़ा. वहीं, रेलवे स्टेशन पर प्रयागराज जाने या फिर आने के लिए कोई ट्रेन नहीं थी. आज़मगढ़ पुलिस ने शहर में चेकिंग के दौरान नेपाल और बिहार से 5 बसों में सवार नेपाल के 170 श्रद्धालुओं और बिहार के 60 श्रद्धालुओं को रोका. आईटीआई कालेज में बने अस्थायी शिविर में ले गई. अस्थाई शिविर में रहने, शौचालय, खाने-पीने की कोई व्यवस्था न होने से श्रद्धालु परेशान है. SP हेमराज मीणा ने बताया कि जनपद के सभी बार्डरों पर प्रयागराज जाने वाले वाहनों का रूट डायवर्जन किया गया है. चंदवक, बरदह, शाहगंज, गौरा बादशाहपुर से बसों को आगे जाने के लिए दूसरे मार्गों से भेजा जा रहा है.

रोडवेज बसों में भीड़, 3 घंटे की जगह 8 घंटा का हुआ सफरः वाराणसी के रोडवेज़ बस स्टैंड पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज जाने के लिए बसों से जा रहे है. लोगों की भीड़ बसों में दिखी. काशी डिपो के परिचालक अशरफ अली का कहना है कि हम अपनी बस को लेकर प्रयागराज जा रहे हैं. लेकिन दिक्कत यह आ रही है कि जो सुबह हादसा हुआ है.उसकी वजह से जगह जगह बैरिकेटिंग करके वाहनों को रोक दिया जा रहा है.यात्री परेशान है. तीन घण्टे का सफर 8 से 9 घण्टे लग जा रहे है. उन्होंने कहा कि अभी स्थिति यह है कि सवारी बैठ जा रही है और प्रेशर बना रही है कि कितने घण्टे में पहुंचाएंगे.

प्रयागराज में एंट्री न मिलने से लोग परेशानः यूपी के जनपद फतेहपुर स्थित फतेहपुर नेशनल हाईवे पर प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या के स्नान को लेकर आज हजारों की संख्या में श्रद्धालु अपनी राह अभी भी देख रहे हैं. प्रयागराज में भगदड़ मचने की वजह से फतेहपुर नेशनल हाईवे से निकल कर वाले वाहनों और गाड़ियों को डाइवर्ट कर दिया गया है, जिसके चलते दूर-दूर से हजारों किलोमीटर से आए श्रद्धालु प्रयागराज नहीं पहुंच पाए हैं. इतना ही नहीं श्रद्धालुओं को इस बात की कसक है कि वह आज मौनी अमावस्या के मौके पर स्नान नहीं कर पा रहे हैं. श्रद्धालुओं ने हाईवे पर ही अपनी रसोई भी चालू कर दी है. साथ ही कुछ सामाजिक संगठनों ने आगे बढ़कर श्रद्धालुओं के लिए मुफ्त की चाय खान और रहने की व्यवस्था भी कर रखी है. इसके बावजूद श्रद्धालु संगम में स्नान किए बिन वापस नहीं जाना चाहते हैं.

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button